17 JULTHURSDAY2025 11:32:02 PM
Nari

नौकरानी बनी चोरनी! नेहा मलिक के घर से 34 लाख के गहने चोरी, नौकरानी गिरफ्तार

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 29 Apr, 2025 02:50 PM
नौकरानी बनी चोरनी! नेहा मलिक के घर से 34 लाख के गहने चोरी, नौकरानी गिरफ्तार

 नारी डेस्क: टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना मुंबई के अंधेरी इलाके की है, जहां नेहा मलिक का घर स्थित है। घर से करीब 34 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। इस चोरी को अंजाम देने वाली कोई और नहीं बल्कि घर की ही नौकरानी शेनाज शेख निकली, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नेहा की मां ने दर्ज कराई थी शिकायत

चोरी की जानकारी सबसे पहले नेहा की मां मंजू मलिक को हुई, जिन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके बेडरूम में लकड़ी की एक दराज में गहने रखे हुए थे। यह दराज अक्सर खुला ही रहता था और वहीं नौकरानी शेनाज की मौजूदगी में गहने रखे भी जाते थे। जब मंजू मलिक ने गहनों की जांच की तो उन्हें सब कुछ गायब मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

चोरी से एक दिन पहले लिए थे 9000 रुपये

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह करीब 7:30 बजे शेनाज शेख रोज की तरह सफाई करने घर आई थी। उसी दिन उसने मंजू मलिक से 9000 रुपये एडवांस भी लिए। सफाई का काम खत्म करने के बाद मंजू गुरुद्वारे चली गईं। इसके बाद अगले दिन शेनाज काम पर नहीं आई और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

पुलिस ने अंधेरी से की गिरफ्तारी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

शक होने पर मंजू मलिक ने जब दराज को चेक किया तो गहने गायब पाए। उन्होंने तुरंत अपनी बेटी नेहा को जानकारी दी और फिर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि शेनाज अंधेरी इलाके में ही रहती है। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने उसे अंधेरी के जेबी नगर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
  

 

 

Related News