25 APRTHURSDAY2024 8:50:05 PM
Nari

नेहा ने तकिए को बनाया ड्रेस, फैंस ने कहा चांद का टुकड़ा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Apr, 2020 03:31 PM
नेहा ने तकिए को बनाया ड्रेस, फैंस ने कहा चांद का टुकड़ा

लॉकडाउन के कारण सभी लोग अपने- अपने घरों में घरों में बंद हैं। ऐसे में सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर्स आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ जो टिक टॉक में छाई रहती है। उनकी ये वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद की जाती है। ऐसे में ही टिक टॉक में पिलो चैलेंज को पूरा किया। इसमें उन्होंने 3 अलग- अलग पिलो यानी तरीके को ड्रेस की तरह पहना हैं। अपने इस लुक में चुलबुली नेहा काफी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लग रही थी। 

उन्होंने अपने पहले लुक में लाइट ग्रीन कलर के पिलो को ड्रेस के तौर पर पहनकर ऊपर से बैल्ट लगाई है। सिंपल‌ मेकअप और गोगल्स पहनी वह काफी स्टाइलिश नजर आई। अपने दूसरे लुक में नेहा ने सफेद रंग के पिलो के साथ ब्लैक बेल्ट यूज की। कानों में ओवर साइज ईयरिंग और ब्लैक गोगल्स पहनी बेहद अट्रैक्टिव दिखाई दी। साथ ही स्टाइल से नमस्कार करती वह काफी क्यूट नजर आई।

अपने तीसरे लुक में नेहा ने ब्लू व गोल्डन तकिया चुना। पिलो पर गोल्डन कलर के फूल बने हुए हैं। नेहा ने गले में छोटे से पेंडेंट वाली चैन और गोल्डन ही गोगल्स पहनी है। अपनी डिंपल वाली स्माइल और पाउट के साथ पोज देती हुई बहुत सुंदर दिखाई दी। उनकी यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आई। ऐसे में उन्हें फैंस और उनके भाई टोनी कक्कड़ द्वारा पॉजिटिव रिएक्शन मिलें। यहां तक कि किसी फैंस ने तो उन्हें चांद का टुकड़ा कह कर भी नवाजा।

 

नेहा के इस पिलो चैलेंज को लेने और बखूबी ढंग से एक इसे पूरा किया गया। उन्होंने अपने इस चैलेंज को पूरा करने का वीडियो टिक टॉक में डाला। इस वीडियो में नेहा की क्रिएटिविटी देखकर उनके फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। एक ने उन्हें टैलेंट का पिटारा कहा। यहां आपको बता दें, नेहा अक्सर टिक टॉक बनाती रहती है। ऐसे में उनके ये वीडियो फैंस द्वारा तेजी से वायरल हो रहे हैं। बात नेहा के एक्टिंग करियर की करें तो उन्होंने खुद अपने एक्टिंग डेब्यू में बयान दिया था।

एक्टिंग को करियर बनाने पर क्या कहती है नेहा? 

जहां एक्टिंग करने की बात आती है नेहा का कहना है कि, उनके अंदर बचपन से ही एक एक्टर छिपा था। उन्होंने बताया कि, वह टीवी को देखते हुए डांस करने की नकल लगाती थी। उन्हें ऐसा लगता था कि वह टीवी पर आसानी से एक्टिंग कर सकती हैं। मगर बात अगर फिल्मी करियर की हो तो इसपर वह सोचने लगती है। ऐसा नहीं है कि उन्हें फ़िल्मों के कोई ऑफर नहीं मिले। मगर जैसे कि सभी जानते हैं कि जितने भी सिंगर्स ने फिल्मों में अपना लक आजमाना चाहा वे सभी फेल हो गए। इसलिए नेहा इस लीग में नहीं आना चाहती।

बता दें, नेहा कक्कड़ बॉलीवुड के साथ पॉलीवुड के गाने भी गाती है। उनके सभी गाने उनके फैंस द्वारा खूब सराहे जाते हैं।

Related News