27 APRSATURDAY2024 9:53:55 PM
Nari

ऋषि कपूर को याद कर Emotional हुई नीतू और बेटी रिद्धिमा, खास तरीके से दिया Tribute

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Sep, 2023 05:55 PM
ऋषि कपूर को याद कर Emotional हुई नीतू और बेटी रिद्धिमा, खास तरीके से दिया Tribute

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन अपने चाहने वाले के दिलों में एक्टर हमेशा जिंदा रहेंगे। बीमारी के चलते एक्टर का 2020 में निधन हो गया था हालांकि निधन से पहले उनका काफी लंबा इलाज चला था। आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है ऐसे में उनके इस खास दिन पर उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। दोनों की इस पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है वह ऋषि को कितना याद करते होंगे। 

पुरानी यादें की नीतू ने ताजा 

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर हर फिल्मी लुक में नजर आ रहे हैं। बॉबी से लेकर चांदनी उनकी फिल्म का हर सीन इसमें दिखाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा - 'यादों के लिए।' एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखकर यह साफ पता चल रहा है कि वह अपने पति को कितना याद करती होंगी। 

बेटी रिद्धिमा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट 

सिर्फ नीतू कपूर ही नहीं बल्कि ऋषि की बेटी रिद्धिमा ने भी अपने सोशल मीडिया पर कुछ बचपन की तस्वीरें शेयर की है। इंस्टाग्राम में शेयर की गई इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'जन्मदिन मुबारक पापा, आज आपको थोड़ा ज्यादा याद कर रही हूं।'

PunjabKesari

रिद्धिमा ने एक और तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह और नीतू एक जैसी शर्ट में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन दिया - 'पापा की कॉर्बन कॉपी ।' 

PunjabKesari

पापा के लिए स्पेशल बजाया पियानो 

इसके अलावा रिद्धिमा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पियानो बजाती दिख रही हैं। पियानो बजाते हुए वीडियो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा कि - 'यह मेरे पापा के लिए।' 

 

डिप्रेशन में चली गई थी नीतू 

पति ऋषि के निधन के बाद नीतू कपूर डिप्रेशन में चली गई थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने साइकाइट्रिस्ट की सलाह ली और धीरे-धीरे खुदको और अपने परिवार को संभाला। 

Related News