03 MAYFRIDAY2024 11:31:03 AM
Nari

इस बार सूर्य ग्रहण के साये में शुरु होंगी नवरात्रि, इन राशियों की होगी चांदी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 04 Oct, 2023 06:40 PM
इस बार सूर्य ग्रहण के साये में शुरु होंगी नवरात्रि, इन राशियों की होगी चांदी

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत खास होता है। इस नौ दिन के त्योहार में मां दुर्गो के 9 रूपों की पूजा की जाती है और माता को प्रसन्न करने के लिए कई लोग व्रत भी रखती हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है और नवरात्रि से ही पहले दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण इस बार 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और इसका समापन 5 अक्टूबर को रात में 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। 

सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर असर

दरअसल, सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर बिल्कुल असर नहीं पड़ेगा। नवरात्रि वाले दिन ठीक तरीके से घटस्थापना की जा सकेगी, क्योंकि सूर्य ग्रहण का समापन रात में 2 बजकर 25 मिनट पर होगा और जिसके कारण नवरात्रि पर ग्रहण का कोई असर नहीं होगा, साथ ही सभी शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि किन राशियों के लिए शुभ रहने वाली हैं....

मेष

शारदीय नवरात्रि मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ पहुंचा सकता है। इस दौरान मां दुर्गा के आशीर्वाद से मेष राशि वालों के सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे और सेहत में भी सुधार होगा, साथ ही इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जो कि बेहद शुभ माना जा रहा है।

PunjabKesari

वृषभ

इस राशि के जातक के लिए ये नवरात्रि बहुत शुभ होने वाली है। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में लाभ मिलेगा। नौकपीपेशा लोगों को प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किसी नए बिजनेस से लाभ हो सकता है। 

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए नवरात्रि बेहद शुभ रहने वाली है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द ही आपको अपनी मनपसंद नौकरी मिल जाएगी। जल्द ही शादी के लिए रिश्ते आएंगे।

PunjabKesari

तुला

इस राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान खुशखबरी मिलेगी। मनपसंद नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। सुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।


 

Related News