सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का खास महत्व होता है। पूरे 9 दिन चलने वाले इस त्योहार में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग माता रानी के स्वगत में घर की सफाई करने के साथ खूबसूरती रंगोली भी बनाते हैं। ज्योतिषशास्त्र व वास्तु अनुसार, रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
.
इसके साथ ही घर की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि घर पर रंगोली बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए रंगोली के कुछ आसान व लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं।

चलिए देखते हैं रंगोली के कुछ खास डिजाइन्स...

आप माता रानी के पैरों से चिन्ह की रंगोली बना सकते हैं।

रंगोली में मोर का डिजाइन तो हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में आप अलग-अलग रंग से ऐसा डिजाइन बना सकते हैं।

आप घर के मुख्य द्वार, ड्राइंग रूम या पूजा घर में रंगोली बना सकते हैं।

रंगोली बनाकर एक तरह दीए रखें भी खूबसूरत लगेंगे।

आप रंगों की जगह फूलों से भी रंगोली बना सकती हैं।

इसके लिए पहले चॉक या मार्कर की मदद से डिजाइन ड्रॉ करके उसमें रंग या फूल भरें।

कलश के डिजाइन की रंगों की घर की खूबसूरती को चार-चांद लगाएंगे।

आप माता रानी के स्वरूप की रंगोली भी बना सकती हैं।
