26 APRFRIDAY2024 5:16:00 PM
Nari

मां का दूध बढ़ाने के आसान और असरदार तरीके!

  • Updated: 20 Dec, 2016 12:07 PM
मां का दूध बढ़ाने के आसान और असरदार तरीके!

पेरेंटिंग: एक मां के लिए पहली बार अपने बच्चे को स्तनपान करवाना बहुत ही सुखद और ममता से भरा अहसास होता है। बच्चे के लिए मां का दूध अमृत के समान होता हैं। कहा जाता है कि बच्चे को पहली बार मां का दूध पिलाया जाता है, ताकि वह जीवन भर कई तरह की बीमारियों से बचा रहें। यह बात कुछ हद तक ठीक भी है लेकिन कई मांए कुछ कारणों की वजह से अपने बच्चे को दूध पिलाने में असमर्थ रहती हैं। कई कारण होते है कि मां का दूध नहीं बन पाता जो मां और बच्चे के लिए गंभीर स्थिति बना देता हैं। आप अपने खानपान पर ध्यान रख कर और कुछ घरेलू तरीके अपनाकर इस समस्या से बच सकती हैं। 


1. मेथी

मेथी में आयरन, विटामिन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए मेथी को कच्चा खाने की जगह इसकी सब्जी बना कर खाएं।

2. तुलसी

तुलसी का सेवन करने से न केवल बीमारियां ठीक होती है बल्कि यह स्तनों में दूध बनाने में मददगार साबित होती हैं। इसको सूप में या कच्चे शहद के साथ भी खाया जा सकता है। 

3. करेला

करेला में विटामिन और मिनरल अधिक मात्रा में होते है। इसका सेवन करने से स्तन का दूध बढ़ने की क्षमता बढ़ जाती है। 

4. लहसुन

लहसुन खाने से भी दूध बढ़ाने की क्षमता बढ़ जाती है। कच्चा लहसुन खाने से जगह आप इसको करी, सब्जी या दाल में डाल कर पकाएं। रोजाना लहसुन का सेवन करना मां और बच्चे के लिए फायदेमंद है। 

5. दूध के बने प्रॉड्क्ट

घी, बटर या तेल मां का दूध बढ़ाने में बहुत लाभदायक है। यह शरीर को बहुत शक्ति प्रदान करती है। 

6. मेवा

बादाम और काजू जैसा मेवा ब्रैस्ट मिल्क को बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, मिनरल और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में होते है जो मां के लिए लाभकारी है। 
 

Related News