19 APRFRIDAY2024 2:16:08 PM
Nari

National Tourism Day: भारत की इन जगहों पर विदेशी पर्यटकों की भी रहती है भीड़

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Jan, 2022 12:26 PM
National Tourism Day: भारत की इन जगहों पर विदेशी पर्यटकों की भी रहती है भीड़

भारत देश अपनी संस्कृति, इतिहास, प्राकृतिक खूबसूरती व लजीज पारंपरिक खाने से दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में देश-विदेश से पर्यटक खासतौर पर भारत घूमने आते हैं। वहीं विश्वभर देश के पर्यटक स्थलों का प्रसार करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटक दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस खास मौके पर देश के कुछ बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बताते हैं... 

आगरा

प्यार का प्रतीक ताजमहल आगरा में स्थित है। दुनिया के बात अजूबों में से एक माने जाने वाले ताजमहल को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। ऐसे में यह भारतीय और विदेशी पर्यटकों के आकर्षण काका मुख्य केंद्र है। इसके साथ हई आप आगरा में आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों में घूमने का मज़ा उठा सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

गोवा

गोवा भारत का सबसे छोटा मगर लोकप्रिय राज्य है। ये अपने खूबसूरत बीचों, नाइट लाइव, एडवेंचर आदि के लिए पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ऐसे में हर साल लाखों की गिनती में लोग गोवा घूमने आते हैं। बता दें, गोवा घूमने की अलग-अलग जगहों के साथ अपने सी-फूडसे भी फेमस है। ऐसे में आप यहां पर बखूबी तरीके से अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

राजस्थान

अगर आप देश की संस्कृति, रीति-रिवाजों को अच्छे से जानना चाहते हैं तो राजस्थान घूमने का प्लान करें। अपनी खूबसूरती, झीलें, रेगिस्तान व पारंपरिक खाने से राजस्थान पर्यटकों के फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। राजस्थान में आप  जयपुर से लेकर जैसलमेर तक और उदयपुर से लेकर माउंट आबू तक हर शहर की अलग खूबसूरती का नजारा देख सकते हैं। इसके साथ ही देश-विदेश से पर्यटक राजस्थान के ऐतिहासिक महल या किले, झीले, रेगिस्तान की वादियों में अपनी छुट्टियां मनाने का लुत्फ उठाते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

कश्मीर

अगर आप धरती पर स्वर्ग का अनुभव करना चाहते हैं तो कश्मीर घूमने का प्लान करें। बर्फ की चादर से ढके पहाड़, ऊंचे पेड़ आपका मन मोह लेंगे। बता दें, अपनी खूबसूरती व प्राकृतिक नजारों से कश्मीर दुनियाभर में मशहूर है। पर्यटकों का बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन होने से सालभर यहां सैलानियों की भीड़ रहती है। अगर आप कभी कश्मीर जाएं तो गुलमर्ग, डल झील, परी महल, पहलगाम और नागिन झील घूमना ना भूलें।

PunjabKesari

PunjabKesari

pc: freepik

Related News