29 MARFRIDAY2024 7:51:33 AM
Nari

तनाव कम करने से लेकर टैन हटाने तक, इन कारणों से जरूरी है Manicure

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Feb, 2021 02:52 PM
तनाव कम करने से लेकर टैन हटाने तक, इन कारणों से जरूरी है Manicure

कई लड़कियां चेहरे के साथ नाखूनों को भी सुंदर बना रखना पसंद करती है। ऐसे में वे ड्रेस से मैचिंग नेल पेंट लगाती है। मगर शरीर के बाकी हिस्सों के साथ नाखूनों की देखभाल करना भी जरूरी होता है। इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर रिलैक्स फील होता है। साथ ही नेल्स साफ होने से बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है। इसके लिए समय-समय पर मैनीक्योर करवाना बेस्ट ऑप्शन है। मगर आप पार्लर का खर्चा नहीं करना चाहती है तो इसे आसानी से घर पर भी कर सकती है। तो चलिए आज हम आपको घर पर मैनीक्योर करने का तरीका व इसके फायदे बताते हैं...

घर पर मैनीक्योर करने का तरीका...

 

आवश्यक सामग्री-

इसके लिए आपको हैंड स्क्रब, हैंड मसाज, नेल कटर, नेल फाइलर, नेल पॉलिश रिमूवर, बाउल और गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। 

PunjabKesari

विधि-

- सबसे पहले नेल रिमूवर से नेल पेंट उतारे। 
- फिर नेल कटर की मदद से नाखून को काट लें। 
- अब नेल फाइलर के नाखूनों की सफाई करके उसे शेप दें। 
- गर्म पानी के बाउल में 5 मिनट तक हाथ डुबोएं। साथ ही स्क्रब से स्क्रबिंग करें। 
- बाद में हाथ धोकर क्रीम से 5 मिनट या इसे त्वचा में समा जाने तक मसाज करें। 

आप चाहे तो हाथों पर हैंड मास्क भी लगा सकती है। 

इसके लिए बेसन, चंदन, कच्चा दूध, गुलाब जल, हल्दी आदि से पैक बनाएं। इसे हाथों पर 10 मिनट या सूखने तक लगाएं। बाद में गुनगुने या ताजे पानी से हाथों को धो लें। 

मैनीक्योर करने के फायदे

- हाथों की अच्छे से सफाई होकर डेड स्किन सेल्स हट डाते हैं। ऐसे में हाथों पर जमा एक्सट्रा व गंदी परत दूर होकर खोई हुए चमक वापिस आने में मदद मिलती है। 

- इससे हाथों की मसाज होने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे दिमाग शांत होकर हल्का महसूस होता है। ऐसे में स्ट्रेस व चिंता कम होने में मदद मिलती है। 

- नाखूनों के लंबे करने के लिए उसकी देखभाल करना भी जरूरी होता है। नहीं तो इसके टूटने से असनीय दर्द सहना पड़ सकता है। ऐसे में समय-समय पर मैनीक्योर करवाना बेस्ट ऑप्शन है। 

PunjabKesari

- चेहरे के साथ नियमित रूप से नाखूनों की सफाई करने से इसकी कोमलता बरकरार रहती है। साथ ही देखने में भी हाथ सुंदर लगते हैं। 

- हाथों की अच्छे से स्क्रबिंग करने से डेड स्किन सेल्स साफ हो जाते हैं। ऐसे में सनटैन से खराब हुई स्किन साफ होकर निखर कर सामने आती है। 

- मैनीक्योर के दौरान क्रीम, स्क्रब व मास्क लगाने से हाथ साफ होते हैं। इनकी गहराई से सफाई होकर ये पहले से साफ, सुंदर व कोमल नजर आते हैं। 

स्पेशल टिप्स-

- हफ्ते में 1 दिन निकाल कर हाथों की सफाई जरूर करें। 
- हर समय नेल पेंट लगाने से बचें। इससे नाखूनों को सांस आने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा नाखून पीले व कमजोर हो सकते हैं। इसके लिए महीने में करीब 1 हफ्ता नेल पेंट ना लगाएं। 
- अगर आप नाखूनों को चबाते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत छोड़ दें। इससे नेल्स खराब होने के साथ बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। 

PunjabKesari

Related News