03 MAYFRIDAY2024 2:57:09 PM
Nari

पति की मौत के बाद मंदिरा बेदी के अकेलेपन को दूर करने उनके घर पहुंची मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 13 Jul, 2021 12:34 PM
पति की मौत के बाद मंदिरा बेदी के अकेलेपन को दूर करने उनके घर पहुंची मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून 2021 को अचानक निधन होने से जहां उनके फ्रैंड्स और परिवार वाले बेहद मुश्किल भरे समय से गुजर रहे हैं। वहीं मंदिरा अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। हाल ही में मंदिरा को उनकी मां के साथ वाॅक पर जाते हुए स्पाॅट किया गया था। 

वहीं अब मंदिरा बेदी के दुख को बांटने के लिए एक्ट्रेस मौनी राॅय भी उनके घर पहुंची। पति राज कौशल के निधन के बाद उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। मंदिरा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने उनके साथ की तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

मौनी ने मंदिरा को बताया मजबूत शख्स
बतां दें कि मंदिरा और मौनी बेस्ट फ्रैंड है, इन्हें पहले भी कई मौकों पर साथ देखा गया है। मौनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। उन्होंने मंदिरा को मजबूत शख्स बताया है।  

इंस्टाग्राम पर मौनी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘MY BABY STRONGEST‘। उनकी इन तस्वीरों पर कई सितारों और फैंस ने भी कमेंट किया है। टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया और शमिता शेट्टी ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट कर अपना प्यार जताया है।  

PunjabKesari

लोगों ने मंदिरा को बताया 'ब्रेव लेडी' 
बतां दे कि इससे पहले मंदिरा बेदी बीते रविवार को पनी मां के साथ मुंबई में वॉक करती देखी गईं। फोटोग्राफर्स ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।  लोगों ने उन्हें 'ब्रेव लेडी' कहा है तो कुछ ने उन्हें पॉजिटिव एनर्जी के साथ रहने के लिए कहा।

PunjabKesari
 

अचानक कार्डिएक अरेस्ट से हुआ था राज कौशल का निधन
आपकों बतां दें कि मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को अचानक कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया था। वह केवल 49 साल के थे। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं जिनमें से एक बेटा वीर और बेटी तारा है, जिन्हें अब मंदिरा अकेले संभाल रही हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

Related News