26 APRFRIDAY2024 5:31:18 AM
Nari

मेहमानों के लिए बनाएं Mixed Berry Smoothie

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Nov, 2018 12:11 PM
मेहमानों के लिए बनाएं Mixed Berry Smoothie

फेस्टिव सीजन के दौरान मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में आप उन्हें Mixed Berry Smoothie बनाकर सर्व कर सकती हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह ड्रिंक बेहद हेल्दी भी है। इसे बनाना में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं हेल्दी एंड टेस्टी मिक्स बेरीज स्मूदी बनाने की रेसिपी।
 

सामग्री:
सेब का जूस- 1,1/2 कप (आप बादाम या नारियल मिल्क भी ले सकते हैं)
केला की स्लाइस- 1
फ्रोजन मिक्स बेरीज- 1,1/2 कप
वेनिला ग्रीक योगर्ट- 3/4
शहद- 1 टेबलस्पून
फ्रैश बेरीज- गार्निश के लिए
पुदीने की पत्तियां- गार्निश के लिए

PunjabKesari

विधि:
1. सबसे पहले ब्लैंडर में सेब का जूस, केला, बेरीज और दही को डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें।

2. अगर आपको स्मूदी गाढ़ी लग रही हैं तो उसमें 1/4 कप लिक्विड मिक्स कर लें।

3. अब इसे गिलास में निकालकर शहद मिक्स करें। फिर इसे फ्रैश बेरीज और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।

4. लीजिए आपकी मिक्स बेरीज बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News