28 APRSUNDAY2024 9:44:59 PM
Nari

28 साल बाद भारत से चुनी जाएगी Miss World,  पहली बार इंडिया पहुंचीं पांच विश्व सुंदरियां

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Feb, 2024 01:50 PM
28 साल बाद भारत से चुनी जाएगी Miss World,  पहली बार इंडिया पहुंचीं पांच विश्व सुंदरियां

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 71वां संस्करण भारत में 18 फरवरी से नौ मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह सौंदर्य प्रतियोगिता लगभग तीन दशक के बाद देश में आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता की शुरुआत 20 फरवरी को नयी दिल्ली में भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के ‘‘द ओपनिंग सेरेमनी'' और ‘‘इंडिया वेलकम्स द वर्ल्ड गाला'' के साथ होगी।

 

भारत में आखिरी बार 1996 में इस प्रतियोगिता को होस्ट किया था।  मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर' में नौ मार्च को ‘ग्रैंड फिनाले' के साथ संपन्न होगी और इसे दुनिया भर में देखा जा सकेगा। यह प्रतियोगिता यहां भारत मंडपम सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी और दुनिया भर की 120 प्रतियोगी विभिन्न प्रतिस्पर्धा और इसे जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 

PunjabKesari
71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए पहली बार पांच मिस वर्ल्ड विजेता इंडिया पहुंचीं। प्रतियोगिता के संबंध में घोषणा संवाददाता सम्मेलन में की गई जिसमें वर्तमान मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का, पूर्व विजेता टोनी एन सिंह (जमैका), वैनेसा पोंस डी लियोन (मेक्सिको), मानुषी छिल्लर (भारत) और स्टेफनी डेल वैले (प्यूर्टो रिको) ने भाग लिया। 

PunjabKesari
‘मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन' की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जूलिया मॉर्ले ने एक बयान में कहा- ‘‘ भारत के प्रति मेरा प्रेम किसी से छिपा नहीं है। इस देश में 71वां मिस वर्ल्ड फेस्टिवल होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। भारत में इसकी वापसी को हकीकत बनाने के लिए जमील सईदी के कठिन प्रयासों के लिए उनका आभार...।'' 

PunjabKesari
बता दें कि 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब भारत आ चुका है। रीता फारिया (1996), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) के सिर ताज सज चुका है। इस प्रतियोगिता में 130 देशों की प्रतिभागी पेजेंट से जुड़ी एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगीं। इसमें अलग-अलग राउंड भी होंगे, जो करीब एक महीने तक चलेंगे।

Related News