29 APRMONDAY2024 6:04:52 AM
Nari

संकट दूर करेंगे श्रीकृष्ण के ये 4 मंत्र, जन्माष्टमी पर जाप करने से बरसेगी कान्हा की मेहर

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Sep, 2023 02:11 PM
संकट दूर करेंगे श्रीकृष्ण के ये 4 मंत्र, जन्माष्टमी पर जाप करने से बरसेगी कान्हा की मेहर

आज पूरे भारत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लड्डू गोपाल के जन्मदिवस पर भक्त कान्हा की कृपा पाने के लिए कई तरह के अचूक उपाय करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। इस दिन कुछ मंत्र उच्चारण का जाप करके आप कान्हा की कृपा पा सकते हैं। वैसे तो श्रीकृष्ण के कई मंत्र है परंतु जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कान्हा के प्रिय मंत्रों का उच्चारण करके आप बांके बिहारी की कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं...

पहला मंत्र 

ऊं श्रीं कृश्णाय शरणं मम:। इस मंत्र का उच्चारण करने से पहले साफ सफाई का खास ध्यान रखें। स्नान करने के बाद एक कुश के आसन पर बैठकर सुबह और शाम के समय इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आपके आस-पास कोई भी संकट नहीं फटकेगा। 

PunjabKesari

दूसरा मंत्र 

ऊं कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो: नम:। इस मंत्र का जाप आप किसी परेशानी में कर सकते हैं। जब भी आपके सामने अचानक से कोई संकट आ जाए तो तुरंत पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस मंत्र का जाप करें।

तीसरा मंत्र 

ऊं नम: भगवते वासुदेवाय कृष्णाय क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो: नम:। इस मंत्र का जाप आप चलते फिरते किसी भी समय कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

चौथा मंत्र 

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। इस मंत्र का 108 बार करने से मन शांत होता है घर में समृद्धि बढ़ती है।

मंत्रों का महत्व 

इन मंत्रों का उच्चारण करने से व्यक्ति का मन श्रीकृष्ण की शरण में लग जाता है। श्रीकृष्ण की शरण में जाकर व्यक्ति को किसी भी तरह के रोग नहीं सता सकते। 

PunjabKesari

Related News