30 APRTUESDAY2024 9:41:19 AM
Nari

मंदाना ने लगाए सारा खान के एक्स-पति पर इल्जाम, बोली- बाथरूम में गंदा काम करता है अली

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 29 Mar, 2022 03:10 PM
मंदाना ने लगाए सारा खान के एक्स-पति पर इल्जाम, बोली- बाथरूम में गंदा काम करता है अली

कंगना रनौत का शो लॉकअप काफी चर्चा में बना हुआ है और हाल में ही इस शो के कंटेस्टेंट अली मर्चेंट पर काफी आरोप लगे है। दरअसल, शो की अन्य कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने अली पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बाथरूम में गंदे काम करता है। मंदाना ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और शो में आते ही उन्होंने बवाल मचा दिया है।

मंदाना ने लगाए अली पर आरोप

अब मंदाना ने कंगना के सामने कहा कि अली मर्चेंट बाथरूम में मास्टरबेशन करता है। मंदाना की बात सुन कंगना ने उन्हें बीच में रोका और पूरी बात जानने की कोशिश की। मंदाना करीमी ने सभी के सामने कहा, 'बाथरुम में कुछ तो ऐसा होता है जिसके बारे में मुझे और सायशा को पता है। यह काफी बुरा है। वह कचरे से भी ज्यादा भयानक है। अगर आप इतनी लड़कियों के साथ रहते हो और एक ही बाथरूम इस्तेमाल करना हो तो और आप यह सब करो...तो आपकी पर्सनैलिटी का पता चल ही जाता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manizhe karimi (@mandanakarimi)

बाथरूम में गंदा काम करता है अली

इसके बाद मंदाना रुक जाती है प्राइवेट में पूरी बात बताने को कहती है। इस पर कंगना उन्हें कहती है जो भी है सबके सामने बोलो। फिर मंदाना करीमी आगे कहती हैं, 'एक दिन मैं बाथरूम में गई थी, मेरे बाद सायशा को जाना था। वह पूरे दिन परेशान रही। मेरे बाद एक ही इंसान से बाशरूम का इस्तेमाल किया था। वो अली ही था, किसी ने वहां पर मास्टरबेशन किया था और सब कुछ वहीं पर था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manizhe karimi (@mandanakarimi)

वही मंदाना की बात सुन अली गुस्से में आ जाते है और कंगना के सामने ही एक्ट्रेस पर चिल्लाने लगते है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा काफी चर्चा में है। बता दें कि मंदाना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है और वही अली ने तो जब से शो में एंट्री की है तब से ही वो चर्चा में है। दरअसल, वो शो की कंटेस्टेंट सारा खान के एक्स हसबैंड है। घर के अंदर आते ही सारा और अली के बारे में कई बातें सामने आई थी।
 

Related News