27 APRSATURDAY2024 8:53:21 AM
Nari

गर्मियों में ले ठंडे-ठंडे सत्तू के नमकीन शरबत का मजा, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 05 Jun, 2023 10:43 AM
गर्मियों में ले ठंडे-ठंडे सत्तू के नमकीन शरबत का मजा, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन करते है। जिससे कि उन्हें थोड़ा सुकून मिल सके। इसके लिए सबसे बेस्ट है सत्तू का नमकीन शरबत। बता दें कि सत्तू का शरबत मीठा और नमकीन दोनों तरह से बनाया जा सकता है। आपने सत्तू का मीठा शरबत तो कई बार पिया होगा। लेकिन आज हम आपको सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में।

सामग्री

सत्तू- 4 चम्मच
प्याज -1 (बारीक कटा हुआ)
भुना जीरा पाउडर -1 चम्मच
नींबू का रस -1 चम्मच
काला नमक - स्वादानुसार
पानी - जरूरत अनुसार
पुदीना के  पत्ते - 7 से 8
हरा धनिया- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

PunjabKesari


बनाने की विधि

1 सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालें।
2 फिर सत्तू के पाउडर मेंं जीरा पाउडर, प्याज और धनिया डालें।
3 अब इसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां और नमक मिक्स करें।
4 इसमें आप चाहें तो बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें।
5 इस मिश्रण को फिर मिक्स करें।
6 लीजिए तैयार है आपका सत्तू का नमकीन शरबत।
7 इसे ठंडा सर्व करें।

PunjabKesari

 

 

 


 

Related News