16 APRTUESDAY2024 8:54:20 AM
Nari

महेश भट्ट ने लिया लवीना के खिलाफ लीगल एक्शन, एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 28 Oct, 2020 11:19 AM
महेश भट्ट ने लिया लवीना के खिलाफ लीगल एक्शन, एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद महेश भट्ट को लोग लगातार निशाने पर ले रहे हैं। इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स भी महेश भट्ट पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लवीना लोध ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्ममेकर महेश भट्ट पर कईं आरोप लगाए थे। लवीना ने वीडियो शेयर कर कहा था महेश और उनके भाई मुकेश फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन हैं और इनकी वजह से बहुत से कलाकारों की जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं।

PunjabKesari

महेश भट्ट ने लिया एक्शन 

लवीना के इन्हीं आरोपों के बाद महेश भट्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन ले लिया है। दरअसल खबरों की मानें तो महेश भट्ट लवीना के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। महेश ने उन पर 1 करोड़ का मुकदमा भी किया है। साथ ही उन्होंने कोर्ट से एक्ट्रेस के खिलाफ निरोधक आदेश की भी मांग की है ताकि वे झूठे, अपमानजनक और निंदनीय आरोप डायरेक्टर पर ना लगा सकें। मिली जानकारी के मुताबिक इस केस की सुनवाई 16 नवंबर को होगी। 

क्या कहा था लवीना लोध ने ?

लवीना लोध ने महेश भट्ट पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वीडियो में कहा था, ' मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल के साथ हुई थी और मैंने उनके खिलाफ डिवोर्स केस फाइल किया है। क्योंकि मुझे पता चल गया था कि वो एक्टर्स को ड्रग्स स्पलाई करते हैं। उनके फोन में भी कई अलग-अलग लड़कियों की तस्वीरें होती हैं जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I m being harrased by Mahesh Bhatt & family. Pls support.

A post shared by Actor | Luviena Lodh (@luvienalodh) on Oct 23, 2020 at 2:26am PDT

लवीना के आरोप यही खत्म नहीं हुए बल्कि वह आगे कहती हैं, ' वो लड़की भी सप्लाई करते हैं और इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। महेश भट्ट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डाॅन है ये पूरा सिस्टम वही आपरेट करता है। अगर उनके नियम के हिसाब से नहीं चलते हो तो वो आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कितने एक्टर्स, डायरेक्टर्स, कंपोजर्स को उन्होंने काम से निकाल दिया है। वो एक फोन करते हैं पीछे से लोगों का काम चला जाता है और लोगों को पता भी नहीं चलता।' 

PunjabKesari

लवीना आगे बताती हैं, ' जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है वो हाथ धोकर मेरे पीछे ही पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे घर से निकालने की उन्होंने पूरी कोशिश की। पुलिस स्टेशन में भी मेरी बात को नहीं सुना जाता और ना ही कोई कार्रवाई की जाती है।' इतना ही नहीं लुवीना ने अपनी वीडियो में आगे कहा  अगर कल कोई हादसा मेरे या मेरे परिवार के साथ होता है तो उसके जिम्मेदार महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल होंगे। 

Related News