![माधुरी दीक्षित के इन लहंगों से शादी में दिखें Gorgeous, हर कोई करेगा तारीफ](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2022_8image_16_45_543391345mainmadhurilehnga-ll.jpg)
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित सिर्फ अपनी दिलकश अदाओं के साथ ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के जरिए भी फैंस के दिल पर राज करती हैं। माधुरी वेस्टर्न से लेकर मॉडर्न हर किसी लुक में भला की खूबसूरत दिखती हैं। अगर आप भी शादी के लिए ड्रेसेज को लेकर कंफ्यूज हो रही हैं तो माधुर के इन लहंगों से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। माधुरी के यह लहंगे आप किसी भी पार्टी, शादी या फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। तो चलिए बताते हैं माधुरी के कुछ लेटेस्ट लंहगा डिजाइन्स...
पिंक लहंगा
शेवरॉन पैर्टन के पिंक लहंगे में माधुरी एकदम अपसरा लग रही हैं। यह लहंगा एक्ट्रेस को एक यूनिक लुक दे रहा है। ब्लाउजद को अलग लुक देने के लिए फैदर ड्रेप के साथ जोड़ा गया है। साथ में एक्ट्रेस ने डायमंड की ज्वेलरी पहनी है। आप अपनी बहन या बेस्टी की शादी में इस तरह का लहंगा ट्राई कर सकती हैं।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/16_46_243225831pink-lehnga.jpg)
फ्लोरल व्हाइट लहंगा
फ्लोरल व्हाइट लहंगा आप पार्टी में वियर कर सकती हैं। इस व्हाइट फ्लोरल लहंगे में माधुरी बहुत ही सुन्दर लग रही है। इसके साथ उन्होंने मोटे स्ट्रैप वाा हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज कैरी किया है। लुक को और भी ज्यादा हाइलाइट करने के लिए माधुरी ने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। आप इस तरह का लुक भी शादी में ट्राई कर सकती है।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/16_46_473401508white-floral-lehnga.jpg)
लाइट ग्रीन लहंगा
आप माधुरी का लाइट ग्रीन लहंगा भी शादी में ट्राई कर सकती हैं। लहंगे पर किया गया व्हाइट बॉर्डर माधुरी को एक स्टाइलिश लुक दे रहा है। आप भी इस तरह का लाइट वेट लहंगा अपनी बहन की शादी में पहन सकती हैं। इस तरह के सिंपल और लाइट वेट लहंगे में आप शादी भी अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगी।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/16_47_099960105green-lehnga.jpg)
ब्लू लहंगा
अगर आपको सितारे और चमक अच्छे लगते हैं तो आप माधुरी का ब्लू लहंगा कैरी कर सकती हैं। फर वाले ब्लाउज के साथ माधुरी ने यह लहंगा कैरी किया था। साथ में एक्ट्रेस ने ओपन हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। आप भी माधुरी की तरह स्टाइलिश लहंगा शादी में ट्राई कर सकती हैं।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/16_47_314639764blue-lehnga.jpg)
येलो लहंगा
माधुरी का येलो लहंगा भी शादी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। सिंपल और स्टाइलिश लहंगे के साथ माधुरी काफी गार्जियस दिख रही हैं। इस तरह का सिंपल लुक आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको येलो कलर पसंद है तो यह लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/16_47_565160828yellow-lehnga.jpg)