19 MAYSUNDAY2024 9:06:07 AM
Nari

शुक्रवार के दिन ऐसे करें Maa Santoshi की आराधना, सारे कष्ट हो जाएंगा दूर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 Oct, 2023 04:47 PM
शुक्रवार के दिन ऐसे करें Maa Santoshi की आराधना, सारे कष्ट हो जाएंगा दूर

हिंदू धर्म में हर दिन एक भगवान को समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन मां संतोषी का होता है।  मान्यता है कि इस दिन अगर व्यक्ति विधि- विधान से पूजा की जाए तो सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कई लोग मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान यदि कोई गलती हो जाए तो मां नाराज हो जाती है। वहीं जीवन में कई सारे कष्टों का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मां संतोषी का व्रत रखना तो जान लें क्या करना चाहिए और क्या नहीं....

क्या करें

शुक्रवार के दिन मां संतोषी के लिए व्रत करें और पूरे दिल से उनकी पूजा करें। मां संतोषी की पूजा के साथ ही मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने जल से भरा बर्तन रखें। इस बर्तन के ऊपर गुड़- चना रखें। शुक्रवार के व्रत 16 होते हैं। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए 16 शुक्रवार का व्रत रखें। व्रत करने वालों को गुड़ और चने का प्रसाद खाना चाहिए।

PunjabKesari

क्या ना करें

मां संतोषी का व्रत करते समय किसी भी तरह की कोई खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने में अचार और खट्टी चीजें न खाएं, ना ही किसी को कुछ भी खट्टा दें। 
 

Related News