29 APRMONDAY2024 5:06:36 AM
Nari

3 महीने तक मासूम दिव्यांग के साथ रेप करता रहा गुरुद्वारा पुजारी, देता रहा गर्भनिरोधक की गोलियां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Mar, 2022 04:51 PM
3 महीने तक मासूम दिव्यांग के साथ रेप करता रहा गुरुद्वारा पुजारी, देता रहा गर्भनिरोधक की गोलियां

पहले तो लड़कियां सड़क , रात के अंधेरे में ही सुरक्षित नहीं थी लेकिन अब भगवान के घर में भी लड़किां सुरक्षित नहीं है। दरअसल, हाल ही में पंजाब, लुधियाना में गुरुद्वारे के एक पुजारी को दिव्यांग लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माछीवाड़ा के नूरपुर गांव में एक स्थानीय गुरुद्वारे के 65 वर्षीय पुजारी ने मानसिक रूप से 15 वर्षीय विकलांग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

बच्ची के पड़ोस में रहता है आरोपी

माछीवाड़ा पुलिस ने पीड़िता के पड़ोसी सोहन सिंह उर्फ सोहनी के रूप में पहचाने गए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला 26 मार्च को तब सामने आया था जब पीड़िता की मौसी ने लड़की को गोलियां खाते हुए देखा था।

PunjabKesari

3 महीने तक करता रहा रेप

जब उसने पूछताछ की तो लड़की ने उसे बताया कि सोहन सिंह उर्फ सोहनी उसे "उसके स्वास्थ्य में सुधार" के लिए गोलियां दीं। लड़की ने यह भी खुलासा किया कि सोहन सिंह ने उसके लिए एक मोबाइल फोन खरीदा था। लड़की ने आगे कहा कि आरोपी उसके साथ बलात्कार करने से पहले कुछ गोलियां खाता था।

गर्भनिरोधक से बचने के लिए देता था गोलियां

माछीवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मसीह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन महीने से बच्ची का रेप कर रहा था और गर्भधारण से बचने के लिए उसे गर्भनिरोधक देता था।

PunjabKesari

Related News