20 APRSATURDAY2024 7:32:03 AM
Nari

होली पर मां लक्ष्मी इन 4 राशियों पर होंगी मेहरबान, चमकाएंगी सोई हुई किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Feb, 2023 05:10 PM
होली पर मां लक्ष्मी इन 4 राशियों पर होंगी मेहरबान, चमकाएंगी सोई हुई किस्मत

वैदिक ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, हर ग्रह निर्धारित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। इसी प्रकार फरवरी महीने में भी राशि का परिवर्तन होने वाला है। 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ग्रहों का बदलना कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। वहीं मान्यताओं के अनुसार, इस बार की होली इन राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाली है। इन राशियों की किस्मत चमक सकती है, मां लक्ष्मी की भी इन पर कृपा बनेगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

धनु राशि

ग्रहों के बदलाव के कारण धनु राशि वालों को लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आप लोगों की तारीफ हो सकती है। आपके सीनियर आपके द्वारा किए गए काम से प्रभावित होंगे। इसके अलावा ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन काम के ज्यादा बोझ के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसके अलावा आप लोगों की सैलरी भी बढ़ सकती है। 

PunjabKesari

सिंह राशि

फाल्गुन का महीना सिंह राशि के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। किस्मत से आपके कुछ काम बन सकते हैं। पार्टनर का साथ मिल सकता है। बच्चे आपकी हर बात मानेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय काफी अच्छा है। आय के नए साधन बन सकते हैं। 

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार को कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सीनियर्स का साथ मिल सकता है। उत्साहित रहेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप कोई नौकरी करते हैं तो आपको रोजगाए के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा काम का भी बोझ बढ़ सकता है। 

PunjabKesari

मेष राशि 

मेष राशि के लिए भी राशि परिवर्तन लकी रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। गुस्से न करें किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें इससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस महीने में आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। 

PunjabKesari

 

Related News