20 APRSATURDAY2024 8:24:10 AM
Nari

Love या Arrange, राशि से जानिए कैसी होगी आपकी शादी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 12 Nov, 2021 05:09 PM
Love या Arrange, राशि से जानिए कैसी होगी आपकी शादी

हिंदू धर्म में शादी के समय दूल्हा-दुल्हन की कुंडली मिलाई जाती है। हालांकि कुध लोग सदियों से चली आ रही इस परंपरा को नहीं मानते , खासकर लव मैरिज में विश्वास रखने वाले लोग। आजकल लोग ऐसा हमसफर चाहते हैं जिसे वो अच्छी तरह जानते-समझते हो लव मैरिज का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है। कई बार ऐसा होता है कि जिससे आप प्यार करते हैं उससे शादी के बंधन में नहीं बंध पाते। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर किसी का भाग्य कहीं ना कहीं उनकी राशि से जुड़ा होता है।

अगर आप भी राशि में विश्वास रखते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों की राशि में प्रेम विवाह का योग सबसे ज्यादा होता है और किसकी होती है अरेंज मैरिज...

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले में धैर्य की कमी होती है। यह या तो पूरी तरह से एक रिश्ते में होते हैं या नही। मेष राशि वालों की अरेंज मैरिज होने की संभावना अधिक होती है।

PunjabKesari

वृषभ राशि (Taurus)

इनके पास लव और अरेंज मैरिज दोनों होने का मौका होता है। वृषभ राशि के लोग एक रिश्ते में बहुत वफादार, देखभाल करने वाले और सहयोगी होते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोग बिना शर्त प्यार में विश्वास करते हैं। उन्हें गले लगाना और दिल से दिल की बात करना पसंद है। एक मिथुन हर चीज और हर किसी में अच्छा और बुरा दोनों देखेगा। इनकी अरेंज मैरिज होने की संभावना अधिक होती है।

कैंसर राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातक रिश्तों में अति संवेदनशील और केयरिंग होते हैं। उन्हें एक रिश्ते में सुरक्षित महसूस करने की जरूरत है और फिर वे अंत तक आपसे प्यार करेंगे। ऐसे लोग लव मैरिज में ज्यादा बंधते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले हर चीज को लेकर भावुक और ऊर्जावान होते हैं और अपने साथी से भी ऐसा ही चाहते हैं। उनकी जिद रिश्ते को नष्ट कर सकती है क्योंकि ये कभी समझौता नहीं करते। ऐसे लोग ज्यादातर लव मैरिज के बंधन में बंधते हैं।

PunjabKesari

कन्या राशि (Virgo)

जब कन्या राशि के लोग प्यार में होते है तो वे अपने रिश्तों को जीवित और रोमांचक बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इस राशि के लोग छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं। जब बात साथी चुनने की आती है तो ये काफी सोच-समझकर फैसला लेते हैं। कन्या राशि के लोग रिश्ते में बहुत वफादार और ईमानदार होते हैं। इनके प्रेम विवाह होने की संभावना अधिक होती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोग देखभाल और प्यार करने वाले होते है। मगर, जब इन्हें लगता है कि उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है तो ये उस रिश्ते से निकलने में जरा भी वक्त नहीं लगाते। ये आसानी से प्यार में नहीं पड़ते क्योंकि ये गहरे और सार्थक रिश्ते में रहना पसंद करते हैं। इनकी लव कम अरेंज मैरिज होने की संभावना अधिक होती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक लोग रिश्तों में सबसे अधिक भावुक होते हैं। जब तक रिश्ता ईमानदारी, अखंडता और जुनून से भरा रहेगा, वृश्चिक खुश रहेगा। इनके प्रेम विवाह की संभावना अधिक होती है।

धनु राशि (Sagittarius)

अन्य सभी राशियों में धनु सबसे अधिक रोमांटिक होते हैं। ये भौतिकवादी चीजों की बजाए आंतरिक सुंदरता को अधिक महत्व देते हैं। जब ये प्यार में होते हैं तो वे अपने साथी के लिए कुछ भी करते हैं। यह अपने रिश्ते के बारे में हर छोटी-छोटी बात को याद रखते हैं। इसकी अरेंज मैरिज होने की संभावना अधिक होती है।

PunjabKesari

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को संभालना सबसे कठिन होता है क्योंकि उन्हें चुनौतियां पसंद होती हैं। ये स्मार्ट, स्वतंत्र होते हैं और अपने रिश्ते में भी आजादी चाहते हैं। ये झूठ को पकड़ने में बहुत बुद्धिमान होते हैं लेकिन ये खुद किसी रिश्ते में कभी धोखा नहीं देंगे और पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपके साथ रहेंगे। ऐसे लोग ज्यादा अरेंज मैरिज करते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

प्यार या रिश्ते में होना ही इनके लिए सब कुछ नहीं है। वे रिश्तों में अपनी जगह या स्वतंत्रता रखना पसंद करते हैं और आपसे भी यही उम्मीद करते हैं। मगर, इसका मतलब यह नहीं है कि वे आपके साथ वफादार या ईमानदार नहीं होंगे। ऐसे लोग ज्यादातर लव मैरिज करते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक बहुत भावुक, आश्वस्त और संवेदनशील होते हैं। यह अच्छी तरह जानते हैं कि रिश्ते में अपने साथी को कैसे खुश करना है। ये अपने पार्टनर व परिवार वालों की सभी इच्छाओं को अन्य जरूरतों से ऊपर रखते हैं। ऐसे लोग अपनी जीवनसाथी अपनी पसंद से चुनते हैं यानि ये लव मैरिज करते हैं।

PunjabKesari

Related News