14 MARSATURDAY2026 12:13:26 PM
Nari

इंजीनियरिंग की डिग्री छोड़ कृति ने मारी थी बॉलीवुड में एंट्री, तेलुगु फिल्मों में भी किया काम

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 27 Jul, 2020 11:36 AM
इंजीनियरिंग की डिग्री छोड़ कृति ने मारी थी बॉलीवुड में एंट्री, तेलुगु फिल्मों में भी किया काम

बॉलीवुड की जानी मानी स्टार कृति सेनन  के लाखों फैंस हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी अच्छी फिलमें दी है।  बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति का आज यानि 27 जुलाई को जन्मदिन है और वह 30 साल की हो गई हैं। अपनी एक्टिंग से सब को दिवाना बनाने वाली कृति  ने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी हिंदी सिनेमा पर राज करेंगी। कृति ने इंजनीयरिंग की पढ़ाई की है लेकिन इंजनीयरिंग की डिग्री छोड़ कृति फिल्मों मे आई। तो चलिए आज कृति के जन्मिदन पर हम आपको उनकी लाइफ्स्टोरी के बारे में बताते हैं। 

PunjabKesari

नई दिल्ली में जन्मी कृति के पिता सी. ए के रूप में कार्यक्रत है वहीं उनकी मां प्रोफेसर है। नोएडा कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी कृति ने बी. टेक की पढ़ाई की है। 

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी है 

PunjabKesari

कृति के बहुत कम फैंस ये जानते हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा से पहले तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। जी हां..कृति की पहली फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'नेनोक्काडाइन' थी।  इस फिल्म में चाहे उन्होंने खूब तारीफें बटौरी हो लेकिन उन्हें उसल पहचान इस फिल्म से नहीं मिली। फिर जब इसके बाद  कृति ने जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरोपंती' में नजर आईं तो इसी फिल्म से उन्हें असल पहचान मिली और फिर कृति ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इसी से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद कृति ने बहुत सी फिल्में की और आज वह एक जानी मानी स्टार है। 

PunjabKesari

वहीं अगर कृति के रिलेशनशिप की बात करें तो उनका नाम सुशांत सिंह के साथ भी जु़ड चुका है लेकिन कृति ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की।

 

Related News