26 APRFRIDAY2024 6:49:07 AM
Nari

दो मौसेरी बहनों ने  आपस में की शादी, पढ़िए उनकी दिलचस्प लवस्टोरी

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 08 Jul, 2019 03:21 PM
दो मौसेरी बहनों ने  आपस में की शादी, पढ़िए उनकी दिलचस्प लवस्टोरी

सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने 377 को खारिज करते हुए LGBOT व उनके समुुदाय के लोगों को इस देश में एक पहचान दे दी हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग इन लोगों की हकीकत व सच्चाई को अपना नहीं रहे है। उनके लिए समलैगकिता को स्वीकरना तो दूर की बात वह उन पर बात करने पर भी झिझकते हैं। अपनी इसी झिझक को दूर करते हुए वाराणसी में पहली बार समलैंगिक शादी हुई हैं। जिसमें दो मौसेरी बहनों ने आपस में ही शादी कर ली हैं। 

शादी करने का सपना तो हर लड़की देखती है। जब वह अपने जीवनसाथी के तौर पर लड़के को न देखकर लड़की को देखती है, तो उसे अपना यह सपना पूरा करना मुश्किल लगता हैं। हाल ही में वाराणसी में समलैंगिक विवाह वाली बात सामने आने पर लोगों ने इसे अपनाया नहीं हैं। उस रिश्ते को अपनाने की जगह लोग उस रिश्ते की आलोचना कर रहे हैं। एक लड़की कानपूर व एक रोहानिया की रहने वाली है। कानपूर वाली लड़की वाराणसी में अपनी मौसी के घर पर रह कर पढ़ाई पूरी कर रही थी।

गहरी दोस्ती से प्यार तक का सफर 

वाराणसी की रहने वाली दो दोनो मौसेरी बहने समलैगिंक है। बचपन में दोनों एक साथ खेलती रही है, दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। धीरे धीरे उनमें प्यार बढ़ने लगा, उसके बाद जब उन्हें इस बात की समझ आई तब दोनों ने एक दूसरे साथ सारी उम्र रहने का निर्णय लिया। उन्होंने इसे रिश्ते को बदलना भी चाहा, पर वह इस रिश्ते को बदलने में असहज महसूस कर रही थी। उसके बाद परिवार वालों के समझाने व साथ न देने से इंकार करने की बात पर दोनों ने हिम्मत दिखाई और मंदिर जा कर शादी कर ली। 

PunjabKesari

प्यार के आगे पंडित भी हारा 

जब  दोनों बहने शादी के लिए शिवमंदिर पहुंची तो वहां पुजारी ने शादी करवाने से मना कर दिया। तब दोनों बहनों ने कहा कि जब तक शादी नहीं हो जाती  वह इस मंदिर की चौखट से नहीं जाएंगी। उनके बीच के प्रेम को देख कर पंडित भी पिघल गया। तब उन दोनों की शादी करवा की। 

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो 

अपनी इस शादी की जानकारी देने के लिए दोनो बहनों ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। उसके बाद लोगों ने इस शादी की काफी अलोचना की, काफी लोग तो मंदिर पहुंच कर इसका खिलाफ करने लगे। घरवालों ने भी इस शादी का साथ न देते हुए इसकी काफी अलोचना की हैं। वहीं कुछ ने मंदिर के पुजारी को भी काफी बुरा बोल दिया। उन्होंने कहा कि वह इस शादी के लिए गुनेहगार है क्योंकि उऩ्होंने लड़कियों की शादी करवाई हैं। दोनों ने जींस टी शर्ट व लाल चुनरी डाल कर शादी की हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया हैं। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News