27 APRSATURDAY2024 7:47:16 PM
Nari

10 दिन में लाखों लोगों ने देखा ट्यूलिप का खूबसूरत नजारा, इन रंग-बिरंगे फूलों से आपको भी हो जाएगा प्यार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Apr, 2023 01:30 PM
10 दिन में लाखों लोगों ने देखा ट्यूलिप का खूबसूरत नजारा, इन रंग-बिरंगे फूलों से आपको भी हो जाएगा प्यार

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती फूलों के खिलने के साथ पूरे शबाब पर है और इसके खुलने के 10 दिन के भीतर ही करीब 1.35 लाख लोग इस खूबसूरती को निहार चुके हैं। 

PunjabKesari
श्रीनगर की मशहूर डल झील और ज़बरवान हिल्स के बीच स्थित 52.5 हेक्टेयर में फैला इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन रंगबिरंगा दृश्य पेश कर रहा है। इसमें अलग-अलग रंग के 16 लाख ट्यूलिप के फूल और 68 किस्में खिली हैं। ट्यूलिप गार्डन के प्रभारी इनाम-उल-रहमान ने कहा कि अब तक आए ज्यादातर आंगतुक राज्य के बाहर के पर्यटक हैं।

PunjabKesari
रहमान ने बताया- लगभग 1.35 लाख आगंतुक अबतक इस गार्डन के मनोरम दृश्य को निहारने आ चुके हैं। उनमें से तकरीबन 70 प्रतिशत केंद्र शासित प्रदेश के बाहर से हैं।” पिछले साल 3.60 लाख आंगतुक गार्डन की खूबसूरती निहारने आए थे। बाग को जनता के लिए खोलने के बाद यह सबसे अधिक संख्या थी। 

PunjabKesari
कि बाग में 16 लाख ट्यूलिप के अलावा, हायसिंथ (जलकुंभी की एक प्रजाति), डैफेडिल और साइक्लेमेन जैसे वसंत के फूल भी हैं।   इस साल ट्यूलिप की चार नई किस्मों को शामिल किया गया है। इसके बाद कुल किस्में 68 हो गई हैं।” यहां शाम के लिए सजावटी रोशनी की व्यवस्था की है। कई पर्यटक देर शाम तक बाग में रुकते हैं। ”

PunjabKesari
इसे सिराज बाग के तौर पर भी जाना जाता है। मुंबई के सैलानी सुरमिल ने कहा कि उन्हें इस बाग से मोहब्बत हो गई है। उन्होंने कहा-“ मुझे यह जगह पसंद हैं। यह अद्भुत अनुभव रहा है। माहौल बहुत अच्छा है। मुंबई की तुलना में यहां मौसम ठंडा है।” राजस्थान में जयपुर के अन्य सैलानी देवेंद्र सिंह ने कहा कि वे ऐसे वक्त में यहां आकर अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं जब ट्यूलिप पूरी तरह से खिले हैं। a

Related News