04 MAYSATURDAY2024 4:00:40 PM
Nari

पति से अलग हुई Youtuber कुशा कपिला, इमोशनल नोट लिख फैंस के साथ शेयर की न्यूज

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Jun, 2023 10:46 AM
पति से अलग हुई Youtuber कुशा कपिला, इमोशनल नोट लिख फैंस के साथ शेयर की न्यूज

यूट्यूबर कुशा कपिला भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले कुशा कान्स फिल्म फेस्टिवल अटैंड करने फ्रांस पहुंची थी जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की  थी। अब हाल ही में बीती रात कुशा ने एक खुलासा किया है जिसने उनके फैंस को एकदम चौंका दिया है। कुशा ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए बताया कि वह अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक ले चुकी हैं। इसी के साथ कुशा ने यह भी बताया कि वह शादी के 6 साल बाद पति से अलग हो गई हैं। 

इंस्टा पर शेयर की बेहद इमोशनल पोस्ट 

कुशा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि - 'जोरावर और मैंने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया है। ये हमारे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था। लेकिन हम ये जानते हैं कि हमारी लाइफ के इस मोड़ पर ये फैसला लेना सही है, हमने जो प्यार और लाइफ एक साथ शेयर की है वही हमारे लिए सबकुछ है। दुख की बात तो ये है कि आगे की लाइफ में हम अपने लिए जो चाहते हैं वो एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं मिलता। ये हमारे साथ-साथ हमारी फैमिली के लिए भी बहुत ही मुश्किल समय रहा है। ऐसे में हमें अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए भी बहुत ही समय लगने वाला है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

2017 में हुई थी कुशा की शादी 

कुशा और जोरावर की शादी साल 2017 में जोरावर सिंह के साथ हुई थी। जोरावर खुद भी एक फेमस यूट्यूबर हैं। दोनों की मुलाकात साल 2012 में एक कॉमन फ्रैंड की शादी में हुई थी। पहली मुलाकात के बाद से ही कुशा जोरावर को पसंद करने लग गई थी। कुछ समय के बाद दोनों की मुलाकात हुई और दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल से साल 2017 में शादी कर ली थी। 

PunjabKesari

वेब सीरिज में भी आ चुकी हैं नजर 

कुशा कपिल सिर्फ सोशल मीडिया पर ही फेमस नहीं है बल्कि वह कई सारी वेब सीरिज में भी दिख चुकी हैं। वह वेब सीरिज के जरिए फैंस को अपनी एक्टिंग भी दिखा चुकी हैं। कुछ समय पहले वह कपिल के शो में भी दिखी थी जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। कुशा अपने शो, ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब चैनल के जरिए हर महीने लाखों रुपये कमाती हैं।  

PunjabKesari


 

Related News