08 MAYWEDNESDAY2024 1:34:58 AM
Nari

जानिए, क्यों अच्छी सेहत के लिए जरूरी है क्रोमियम

  • Updated: 03 Jul, 2018 05:32 PM
जानिए, क्यों अच्छी सेहत के लिए जरूरी है क्रोमियम

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरत होती है। जिस तरह सेहतमंद रहने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, उसी तरह स्वस्थ रहने के लिए शरीर में क्रोमियम की सही मात्रा होना भी बहुत जरूरी है। यह शरीर को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद करता है। इससे अलावा यह शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करके मजबूती भी देता है। आइए जानते हैं कि क्रोमियम शरीर के लिए क्यों जरूरी है और किन फूड्स में इसकी मात्रा अधिक होती है। 

 

क्या है क्रोमियम?
शरीर को ठीक तरह के काम करने के लिए क्रोमियम की भी जरूरत पड़ती है। दरअसल, क्रोमियम एक तरह का धातु है जिसका इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल किया जाता है। स्टील बनाने, साइकिल या कार आदि के कई पार्ट्स बनाने में क्रोमियम का इस्तेमाल होता है लेकिन शरीर को भी थोड़ी मात्रा में क्रोमियम की भी जरूरत पड़ती है। मगर यह क्रोमियम आपको और कहीं नहीं बल्कि खानपान की चीजों में ही मिलेगा।

PunjabKesari

क्रोमियम वाले आहार
क्रोमियम के लिए आप अपनी डाइट में सेब, अनानास, केला, संतरा, नारियल, पपीता और एवोडैको जैसे फलों को शामिल करें। अदरक, आलू, लहसुन, तुलसी के पत्ते, मीट, शेलफिश, ब्रोकली, अंडा और बादाम आदि में भी क्रोमियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा क्रोमियम की पूर्ति के लिए आप गेंहू की रोटी, साबुत अनाज, बींस, दलिया, गुड़, टमाटर, पनीर और डायट्री सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।
 

क्रोमियम के फायदे
1. ब्लड शुगर कंट्रोल
डायबिटीक पेंशट में अक्सर क्रोमियम की कमी हो जाती है। क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन रिलीज करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप डायबिटीज के हिसाब से क्रोमियम वाले आहार का सेवन करें।

PunjabKesari

2. दिल की बीमारियों से बचाए
क्रोमियम के सेवन से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, हार्ट अटैक से होने वाली ज्यादातर मौतों का कारण शरीर में क्रोमियम की कमी होती है। इसलिए शरीर में इसकी कमी न होने दें।
 

3. वजन घटाने में भी कारगर
इसका सेवन न सिर्फ आपकी बॉडी को फिट रखने में मदद करता है बल्कि इससे एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है। क्रोमियम मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।

PunjabKesari

4. कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण
क्रोमियम एक ऐसा तत्व है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ा देता है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा क्रोमियम युक्त चीजों का सेवन कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा भी कम करता है।
 

5. भूख को शांत रखने में मददगार
ऑयली फूड और अल्कोहल के सेवन से शरीर में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की भूख बढ़ जाती है, जोकि सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में क्रोमियम एक न्यूट्रलाइजर की तरह काम करता है,जिससे ब्लड शुगर लेवल डायल्यूट हो जाता है और आपकी अधिक कार्बोहाइड्रेट की भूख शांत हो जाती है। अपनी डाइट में क्रोमियम को शामिल करने से यह न सिर्फ कार्बोहाइड्रेट में कमी लाता है बल्कि खाना खाने की मात्रा में भी कमी लाता है।
 

6. तनाव से रखें दूर
आजकल अधिक काम के कारण हर किसी को थोड़ा-बहुत तनाव तो होता है लेकिन धीर-धीरे यह समस्या बढ़कर डिप्रैशन जैसी परेशानियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में एंटी-डिप्रेसेंट एजेंट होने के कारण क्रोमियम का सेवन तनाव के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News