20 APRSATURDAY2024 11:19:47 AM
Nari

जूते भी खोलते हैं पर्सनैलिटी से जुड़े राज, जानिए क्या कहते हैं आपके Footwears

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Apr, 2021 03:04 PM
जूते भी खोलते हैं पर्सनैलिटी से जुड़े राज, जानिए क्या कहते हैं आपके Footwears

किसी की राशि, शरीर की बनावट बहुत कुछ बयां करती है। मगर क्या आपने कभी सुना है कि हमारे फुटवियर भी पर्सनेलिटी से जुड़े कई राज खोलता है? जी हां, यह सच है। तो चलिए आज हम आपको लड़कियों के फुटवियर की पसंद के मुताबिक उसके स्वभाव के बारे में बताते हैं...

हाई हील्स

हाई हील पहनने वाली लड़कियां बेहद ही आत्मविश्वासी होती है। ये किसी भी परिस्थिति से घबराने की जगह उसका सामना करना में विश्वास रखती है। 

PunjabKesari

बैलेरिना फ्लैट्स

जो लड़कियां बैलेरिना फ्लैट्स पहनना पसंद करती है। वे स्वभाव से कोमल व दयालु होती है। इन्हें हवाओं में उड़ना नहीं बल्कि जमीन से जुड़ कर रहा अच्छा लगता है। ये लड़किया स्टाइल से ज्यादा कंफर्ट को बढ़ावा देती है। दिमाग से तेज होने से ये हर काम को सोच-समझ कर करती है।

PunjabKesari

फ्लैट सैंडल्स

ऐसे फुटवियर खासतौर पर ऐसी लड़कियां पहनती है, जो दिनभर भागदौड़ वाला काम करती है। असल में, इससे पैरों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता है। साथ ही दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। ऐसे में फ्लैट सैंडल पहनने वाली लड़कियां एक्टिव रहना पसंद करती है। ये लड़कियां जमीन से जुड़ी होने से बेहद सिंपल होती है। ये दिखावे की जगह पर कंफर्ट को बढ़ावा देती है। 

PunjabKesari

फ्लिप-फ्लॉप

ऐसे फुटवियर आमतौर पर घर के अंदर व डेली रुटीन में पहनी जाती है। ऐसे में फ्लिप-फ्लॉप फुटवियर पसंद करने वाली लड़कियां खुशी व कंफर्ट से भरी जिंदगी जीना पसंद करती है। साथ ही ये सिंपल लाइफ जीने में विश्वास रखती है। ये परिस्थित को ज्यादा गंभीरता से लेना पसंद नहीं करती है। 

PunjabKesari

नॉन- ब्रांडेड स्नीकर्स

नॉन- ब्रांडेड स्नीकर्स पहनने वाली लड़कियों पर ट्रेंड्स का ज्यादा असर नहीं होती है। ये असल में कंफर्ट और अफोर्डेबल चीजों को खरीदना सही समझती है। वहीं बात इनके करियर की करें तो ये मेहनती व हर काम को पूरी ईमानदारी व परफेक्ट करती है। 

PunjabKesari

प्लेटफॉर्म हील्स

ऐसी हील्स पसंद करने वाली लड़कियां काफी मजबूत होती है। ये अपने कंफर्ट को पहल देती है। साथ ही ये फिजूलखर्ची व बेकार की बातों को ध्यान ना देना सही समझती है। 

PunjabKesari

लिमिटेड एडीशन स्नीकर्स

ऐसी लड़कियों को ट्रेंड व फैशन के साथ चलना पसंद होता है। अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए ये लड़कियां अधिक पैसा खर्च करने में भी कतराती नहीं है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हें एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है। साथ ही ये खुद को भीड़ से अलग दिखाने में विश्वास रखते हैं। इसके अलावा ऐसी लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती है। 


 

Related News