19 APRFRIDAY2024 11:39:35 PM
Nari

सिर्फ शनिवार को जन्मीं लड़कियों में होती है ये खूबियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 May, 2021 05:55 PM
सिर्फ शनिवार को जन्मीं लड़कियों में होती है ये खूबियां

हमारी राशि के साथ जन्म तारीख व दिन भी बहुत कुछ बताने का काम करता है। इससे किसी की पसंद, नापसंद आदि के बारे में कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज हम शनिवार को जन्मीं लड़कियों के बारे में बताते हैं। ये लड़कियां दिमाग से तेज होने के साथ अपने केयरिंग व हंसमुख होती है। वहीं इनमें फैशन के मुताबिक चलना अच्छा लगता है। तो आइए जानते हैं शनिवार को पैदा हुई ल़ड़कियों के बारे में कुछ खास...

परिस्थिति के मुताबिक चलने वाली 

इस दिन पैदा हुई लड़कियां वैसे तो गुस्सैल नेचर की होती है। मगर फिर भी ये बातों को जल्दी भुला कर नई शुरूआत करने में समझदारी रखती है। ये परिस्थिति को अपने ऊपर हावी होेने की जगह सिचुएशन के मुताबिक चलना सही सही समझती है। ऐसे में इन्हें छोटी-मोटी बातों को हंस कर टालना खूब आता है। 

फेशनिस्ता व खर्चीली 

शनिवार को पैदा हुई लड़कियों को फैशन के मुताबिक चलना अच्छा लगता है। ये लड़कियां कपड़ों से लेकर जूते तक हर चीज फैशन के मुताबिक खरीदती है। वहीं ये अपनी पसंद के आगे पैसों को नहीं देखती है। ऐसे में हम इन्हें खर्चीली कह सकते हैं। 

PunjabKesari

तेज दिमाग की मालिक 

शनिवार को पैदा हुई लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती है। ये किसी भी परेशानी का हल चुटकियों में निकाल लेती है। इसलि ये अपने करियर में खूब नाम कमाती है।साथ ही हर काम में परफेक्ट होने से ये इन्हें कार्यक्षेत्र में खूब मान व सम्मान मिलता है। 

रिश्तों को समझने वाली 

ये लड़कियां अपने साथ जुड़े हर रिश्ते को अहमियत देती है। ये किसी भी परिस्थिति में अपने पार्टनर, परिवार व दोस्तों का साथ देने से चुकती नहीं है। इनके इसी स्वभाव के कारण ये अपने परिवार की चहेती होती है। साथ ही इनके दोस्तों की लिस्ट भी काफी लंबी होती है। 

PunjabKesari

काम को एकदम परफेक्ट करने वाली 

शनिवार को पैदा हुई लड़कियां थोड़ी संकोची होने से हर काम को एकदम परफेक्ट करना पसंद करती है। इसलिए ये हर चीज को प्लानिंग के साथ करना  करती है। मगर इनके इस नेचर के कारण ये जल्दी किसी काम को पूरा नहीं कर पाती है। 

केयरिंग व ईमानदार 

ये लड़कियां बेहद ही केयरिंग व ईमानदार होती है। ये एक बार किसी से रिश्ता जोड़ने पर उम्रभर साथ निभाती है। वहीं बात इनके पार्टनर की करें तो ये उनकी हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखती है। ऐसे में इनका जीवनसाथी खुद को लक्की मान सकता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।  

गुस्सैल 

गुस्सा तो इन लड़कियों की हमेशा नाक पर ही रहता है। ये कुछ गलत लगने पर जल्दी ही सामने वाले से गुस्सा हो जाती है। इनके इस स्वभाव के चलते कारण इन्हें कई बार अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। 

प्यार के मामले में शर्मिली

ये लड़कियां तेज दिमाग की होने से ये सामने वाले की भावनाओं को जल्दी ही समझ लेती है। ऐसे में ये जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ती है। वहीं प्यार में पड़ भी जाएं तो ये इस मामले में थोड़ी शर्मिली होती है। ऐसे में ये प्यार का इजहार करने में भी काफी समय लगाती है। 

Related News