25 APRTHURSDAY2024 8:43:24 PM
Nari

इन बर्थ डेट वालों को नहीं होती धन की कमी, मगर इस कमजोरी के कारण हो सकता है नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Jul, 2021 03:48 PM
इन बर्थ डेट वालों को नहीं होती धन की कमी, मगर इस कमजोरी के कारण हो सकता है नुकसान

हर किसी की जिंदगी दूसरे से अलग होती है। ज्योतिष के अनुसार, इसपर इनकी राशि, जन्म का महीना व तारीख बेहद प्रभाव डालती है। वहीं अंक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, तारीख 6, 15 व 24 में जन्मीं लड़कियों का मूलांक 6 माना जाता है। इनका ग्रह स्वामी शुक्र माना जाता है। ऐसे में इन लोगों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। ये लोग अपनी सुंदरता से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके साथ ही इन्हें जीवन में पैसों से जुड़ी अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए जानते हैं तारीख 6 में जन्मीं लड़कियों के बारे में...

जीती है लग्जरी लाइफ 

शुक्र ग्रह सौंदर्य, यौन सुख, भोग विलास, भौतिक वस्तुओं का प्रतिनिधि माना जाता है। कहा जाता है कि कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जीवन में हर एक सुख की प्राप्ति होती है। 

पैसों के मामले में लक्की 

ये लड़कियां पैसों के मामले में लक्की मानी जाती है। इन्हें जीवन में भी पैसों से जुड़ी कोई खास परेशानी नहीं होती है। इनके पास घर, संपत्ति, आभूषण खूब होते हैं। 

PunjabKesari

आय से अधिक करती है खर्च 

वैसे तो इन्हें जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है। मगर हर समय इनकी आर्थिक एक जैसी नहीं रहती है। असल में, ये लड़कियां आय से अधिक खर्च करती है। मगर ये खुद पर कंट्रोल करके इस समस्या को सुलाझ सकती है। नहीं तो इन्हें जीवन में कभी धन-संपत्ति को लेकर अदालती मामलों का सामना करना पड़ सकता है। 

खूबसूरत व आकर्षित 

ये लड़कियां बेहद ही सुंदर होती है। ऐसे में लड़के जल्दी ही इनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं। इसके अलावा ये भी किसी की खूबसूरती से जल्दी ही इंप्रेस हो जाती है। इनके बारे में कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ इनकी खूबसूरती भी बढ़़ती रहती है। ऐेसे में ये बिना सोचे-समझे सामने वाले से दोस्ती करने को तैयार रहती है। मगर इनके इस नेचर के कारण इन्हें कई बार पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में बदनामी झेलनी पड़ सकती है। 

मिलनसार

तारीख 6 में पैदा हुई लड़कियां मिलनसार होने से जल्दी ही सामने वाले से घुलमिल जाती है। इसलिए इनके दोस्तों की लिस्ट बेहद लंबी होती है। 

PunjabKesari

सुखमय वैवाहिक जीवन 

बात इन लड़कियों की लव लाइफ की करें तो इन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। मगर फिर भी इनका मैरिड लाइफ सुखमय व खुशी से बीतती है। 
 

Related News