27 MARTHURSDAY2025 12:07:29 AM
Nari

किस्मत वाली होती है शुक्रवार को जन्मीं लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jan, 2021 02:18 PM
किस्मत वाली होती है शुक्रवार को जन्मीं लड़कियां!

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी का माना जाता है। ऐसे में इन दिन जन्मीं लड़कियों पर देवी मां की असीम कृपा होती है। ये दिखने में बेहद खूबसूरत होने के साथ कई गुणों की मालिक होती है। साथ ही इनकी किस्मत तेज होने से ये जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन लड़कियों की जिंदगी ऐशो-आराम से बीतती है। ऐसे में अगर आप या आपका कोई करीबी इस दिन पैदा हुआ हो तो चलिए आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं...

आकर्षित व खूबसूरत 

बात इन लड़कियों की शारीरिक बनावट की करें तो ये साफ रंग और मोटी-मोटी आंखों वाली होती है। ज्यादातर इन लड़कियों के बाल घुंघराले होेते हैं, जो इनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। 

कला से प्रेम करने वाली 

शुक्रवार को जन्मीं लड़कियों को संगीत, लेखन, पेंटिंग, कुकिंग व फैशन में रूचि होती है। ऐसे में इन्हें अलग-अलग चीजें करने में खुशी मिलती है। 

PunjabKesari

केयरिंग

ये लड़कियां बेहद ही केयरिंग होती है। ऐसे में ये किसी भी हाल में अपने साथी व परिवार का साथ निभाती है। उनपर कोई मुसीबत आने पर खुद उसका सामना करने को तैयार रहती है। 

पैसों के मामले में लक्की

इन पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। इसलिए ये पैसों के मामले लक्की मानी जाती है। ये ज्यादा मेहनत किए बिना ही आर्थिक तौर पर मजबूत होती है। ऐसे में इन्हें जीवन में पैसों को लेकर ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

खुशमिजाज व मिलनसार 

ये लड़कियां स्वभाव से बेहद ही खुशमिजाज व मिलनसार होती है। ऐसे में इनकी कंपनी हर कोई पसंद करता है। ये अपनी बातों व मिलनसार नेचर से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर लेती है। ऐसे में इनकी दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी होती है। 

स्वभाव से ईष्यालु

शुक्रवार को पैदा हुई लड़कियां भले ही स्वभाव से मिलनसार होती है। मगर ये जल्दी ही सामने वाले से जलन महसूस करने लगती है। असल में, इन्हें दोस्तों व करीबियों की तरक्की से थोड़ी ईष्या महसूस होती है। ऐसे में इन्हें अपने इस नेचर को बदलने की जरूरत है। 

बातों से इंप्रेस करने वाली

शुक्रवार को जन्मीं लड़कियां बातें करने में माहिर होती है। ऐसे में ये अपने अंदाज से जल्दी ही दूसरों को इंप्रेस कर देती है।

फैशनिस्ता

इन लड़कियों को तैयार होने का बहुत ही शौक होता है। साथ ही इन्हें फैशन के मुताबिक चीजों को खरीदना व पहनना अच्छा लगता है। ऐसे में ये जिंदगी के हर पल को हंसी-खुशी व एन्जॉय करके जीती है। 

PunjabKesari

सेहत 

इस दिन पैदा हुई लड़कियां मौसमी सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में जल्दी ही आ सकती है। ऐसे में इन्हें अपनी सेहत के प्रति सजन रहना चाहिए। इसके अलावा उम्र बढ़ने पर इन्हें जोड़ों व हड्डियों के दर्द की शिकायत रहती है। 

Related News