29 SEPSUNDAY2024 3:08:47 AM
Nari

अंक ज्योतिष: अपना लक्ष्य हासिल करके ही मानती हैं ये लड़कियां, जानिए इनके अन्य राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Jan, 2022 01:16 PM
अंक ज्योतिष: अपना लक्ष्य हासिल करके ही मानती हैं ये लड़कियां, जानिए इनके अन्य राज

अंक ज्योतिष भी हमारे जीवन में बेहद महत्व रखता है। इससे भी हम सामने वाले के स्वभाव, पसंद, नापसंद आदि के बारे में कुछ हद तक जान सकते हैं। वैसे तो अंक ज्योतिष में कुल 9 अंक माने गए हैं। मगर आज हम आपको मूलांक 3 वाली लड़कियों के नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

ये होती हैं मूलांक 3 वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख में हुआ हो उनका मूलांक 3 माना जाता है। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें...

PunjabKesari
pc: pinterest

दृढ़ शक्ति गजब की

इन लड़कों में कमाल की दृढ़ शक्ति होती हैं। ऐसे में ये एक बार जिस काम को करने की ठानती हैं उसे पूरा करके ही मानती हैं। ऐसे में ये जीवन में जल्दी ही सफलता पाने के साथ ऊंचाइयों के शिखर को छूती है।

बृहस्पति होते हैं इस मूलांक के स्वामी

मूलांक 3 का संबंध देव गुरु बृहस्पति से माना जाता है। इसलिए इन लोगों पर बृहस्पति जी की असीम कृपा रहती है।

निडर, साहसी

ये लड़कियां निडर व साहसी स्वभाव की होती हैं। ऐसे में ये किसी चीज, परिस्थिति या व्यक्ति से डरने की जगह पर पूरे साहस से सामने वाला का मुकाबला करती हैं। इसके साथ ही अपने आत्मविश्वास व मेहनत से जीत हासिल करके ही मानती है।

बुद्धिमान

मूलांक 3 की लड़कियां दिमाग से बेहद तेज होती हैं। ये अपनी बुद्धिमत्ता से हर काम व परिस्थिति को संभालती है।

शांतिप्रिय

इन लड़कियों को हर काम शांति से करना सही लगता हैं। ये हर काम को शांति व धैर्य से करती हुई आगे बढ़ती है।

PunjabKesari

pc: istock

भावुक

ये लड़कियां कोमल दिल की होती हैं। अक्सर छोटी-छोटी बातों को भी ये दिल पर लगा लेती है।

मृदुवाणी और सत्य वक्ता

ये लड़कियां झूठ बोलने व बातों को मन में रखने की जगह पर सीधे मुंह पर कहना सही समझती हैं। इनका मानना है कि जीवन में हमेशा सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। ऐसे में इनके मन में जो भी होता हैं ये सीधा कहना सही समझती हैं।

स्वंत्रता से जीने वाली

इन लड़कियों को जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद होता हैं। ये अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती हैं। इसके साथ ही इन्हें दकियानूसी बातें बिल्कुल समझ नहीं आती। ये सीधी और स्पष्ट बात करने में विश्वास रखती है।

अध्यात्मिक और जिज्ञासु प्रवृत्ति की

3 मूलांक वाली लड़कियां अध्यात्म की ओर रुचि रखती है। इसके साथ ही ये लड़कियां जिज्ञासु प्रवृत्ति की होती हैं। ऐसे में इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना व उसके बारे में जानना बेहद पसंद होता हैं।

 

Related News