29 APRMONDAY2024 1:30:01 AM
Nari

शिल्पा के गार्डन में लगे खट्टे Star Fruit, एक्ट्रेस से जानें इसके बेमिसाल फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Feb, 2022 02:50 PM
शिल्पा के गार्डन में लगे खट्टे Star Fruit, एक्ट्रेस से जानें इसके बेमिसाल फायदे

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस से काफी मशहूर हैं। इतना ही नहीं वे फैंस को इंस्पायर करने के लिए भी सोशल मीडिया में आएदिन अपनी फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा हेल्दी रहने के लिए वे अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। हेल्दी फूड के लिए वे अपने घर के बगीचे में ही कई फल व सब्जियां उगाती हैं। हालही में एक्ट्रेस ने बाग में फल तोड़ते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की हैं। इस वीडियो में वे स्टार फूड तोड़ती नजर आ रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने स्टार फ्रूट यानि कमरख खाने के फायदे भी बताएं हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

इसलिए कहा जाता स्टारफ्रूट

स्टार फ्रूट को हिंदी में कैरम्बोला या कमरख कहा जाता है। इस फल में पांच कोण वाली लकीरें होने से इसे स्टार फ्रूट कहा जाता है।

 

 

पिंक सॉल्ट के साथ लगता है टेस्टी

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टार फ्रूट तोड़ते हुए एक वीडियो शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि स्टार फ्रूट विटामिन सी से भरपूर एक सुपरफूड हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह गुलाबी नमक के साथ खाने में बेहद टेस्टी लगता है। मगर किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

चलिए जानते हैं कमरख के फायदे

 

. इम्यूनिटी होगी बूस्ट

शिल्पा शेट्टी ने बताया ही हैं कि विटामिन सी से भरपूर स्टार फ्रूट एक सुपरफूड माना जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

. पाचन रखें दुरुस्त

इसमें फाइबर अधिक होने से पाचन क्रिया बेहतर होने में मदद मिलती है। इससे पेट दर्द, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं से बचाव रहता है।

. मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं

स्टार फ्रूट खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

PunjabKesari

. वजन घटाने में मददगार

कमरख खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ने के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से भूख कंट्रोल रहती है। इसतरह वजन बढ़ने की समस्या से बचाव रहता है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोगों को स्टार फ्रूट का सेवन जरूर करना चाहिए।

. पानी की कमी होगी दूर

इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होने में मदद मिलती है।

. खून बढ़ाए

छोटे बच्चे व महिलाएं ज्यादातर एनीमिया की शिकार रहते हैं। इन्हें शरीर में खून की कमी पूरा करने के लिए कमरख का सेवन करना चाहिए। इससे खून बनने में मदद मिलती है।

Related News