14 MARSATURDAY2026 11:11:45 AM
Nari

गर्मियों में ट्राई करें पंकज भदौरिया की 2 खास आम पन्ना रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Apr, 2021 11:39 AM
गर्मियों में ट्राई करें पंकज भदौरिया की 2 खास आम पन्ना रेसिपी

गर्मी से बचने के लिए हर किसी का मन कुछ ठंडा पीने का करता है। ऐसे में आम पन्ना पीने बेस्ट ऑप्शन है। यह विटामिन व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। गर्मी से बचाव होने के साथ दिनभर तरोताजा महसूस होता है। तो चलिए आज हम आपको फेमस शेफ पकंज भदौरिया की खास 2 आम पन्ना की रेसिपी बताते हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

आम पन्ना बनाने की विधि

- सबसे पहले 1/2 किलो कच्चा आम धो लें।
- अब प्रेशर कुकर में आम और 1 गिलास पानी डालकर 1 सीटी बजाएं। 
- सीटी बजने के बाद कुकर से आम निकाल लें। 
- अब एक बाउल में आम को 3 कप पानी में डालें।
- आम के ठंडा होने पर इसका छिलका व गुठली अलग करके पल्प निकाल लें। 
- तैयार पल्प वाले पानी को 2 अलग-अलग बाउल में बांट कर रखें। 

तो चलिए अब जानते हैं खट्टा व मीठा आम पन्ना बनाने का तरीका...

 

खट्टा आम पन्ना

सामग्री

आम पल्प- पहला भाग
धनिया पत्ता- 1/2 कप
पुदीना के पत्ते- 1/2 कप
तीखी हरी मिर्च- 2
नमक- 1 छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा- 1 छोटा चम्मच
काला नमक- 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच

PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले पुदीना, धनिया और हरी मिर्च की ग्राइंडर की मदद से चटनी बनाएं। 
2. इसे कटोरी में निकाल कर अलग रख दें। 
3. अब आम पन्ना और 1 बड़ा चम्मच चटनी ब्लेंडर में डाल मिक्स करें। 
4. इसमें नमक, भुना जीरा, चाट मसाला डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। 
5. तैयार मिश्रण को कांच की बोतल में भरकर फ्रीज में रखें। 
6. अब जब भी आपका खट्टा आम पन्ना पीने का मन हो तो गिलास में 1 कप आम पन्ना, आइस क्यूब और पानी मिलाकर पीने का मजा लें। 

मीठा आम पन्ना

सामग्री

आम पल्प- दूसरा भाग
चीनी- 4 छोटे चम्मच
चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
काला नमक- 1 छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा- 1 छोटा चम्मच

PunjabKesari

विधि

1. खट्टा आम पन्ना बनाने की तरह इसकी सामग्री को भी ब्लेंड करें। 
2. तैयार पेस्ट को कांच की बोतल में भर कर फ्रिज में स्टोर करें। 
3. फिर जब भी मीठा आम पन्ना पीने का मन हो। 1 कप में पानी, आइस क्यूब्स और इसका 1/4 हिस्सा डालकर मिलाएं।
4. फिर इसे ठंडा-ठंडा मीठा आम पन्ना पीने का मजा लें। 
 

Related News