18 APRTHURSDAY2024 10:33:40 PM
Nari

मिथुन राशि: स्वभाव से जुनूनी व बेबाक होती है ये लड़कियां, जानिए इनके अन्य राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Mar, 2021 01:32 PM
मिथुन राशि: स्वभाव से जुनूनी व बेबाक होती है ये लड़कियां, जानिए इनके अन्य राज

हर किसी का स्वभाव उसकी राशि पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। इससे उसकी जिंदगी के गहरे राज के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। ऐसे में खासतौर पर लड़कियों को अपनी राशि के बारे में पढ़ना व जानना अच्छा लगता है। वैसे तो कुल 12 राशियां होती है। मगर आज हम आपको मिथुन राशि की लड़कियों के नेचर के बारे में बताते हैं...

हंसमुख व खूबसूरत 

इस राशि की लड़कियां दिखने में सुंदर व अट्रैक्टिव होती है। ऐसे में सामने वाला इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। इसके साथ ही इनका हंसमुख नेचर दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करता है। असल में, ये लड़कियां दूसरों को दुखी नहीं देख सकती है। ऐसे में इनकी कंपनी हर कोई एन्जॉय करता है। 

PunjabKesari

तेज दिमाग की मालिक 

नई चीजों को जानने के साथ उसे समझने में भी इनमें अलग क्षमता होती है। ये अपने तेज दिमाग से जल्दी ही चीजों को समझकर सफलता हासिल करती है। 

जिद्दी मगर जुनूनी

नेचर से जिद्दी मगर जुनूनी मिथुन राशि की लड़कियां किसी भी चीज को हासिल करने की काबिलियत रखती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हें मुश्किल व चुनौती वाले काम करने अच्छे लगते हैं। 

करियर में संघर्ष 

बात इनके करियर की करें तो इन्हें पैसा कमाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। कड़ी मेहनत व लगन से ही ये लड़कियां जीत हासिल करती है।

घूमने की शौकीन

इन्हें नई-नई चीजों व जगहों के बारे में जानना खूब पसंद होता है। ऐसे में ये नए व अलग जगह पर घूमने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता है। 

PunjabKesari

फैसला लेने में करती है जल्दबाजी

ये फैसला लेने के मामले में बड़ी उतावली होती है। ऐसे में ये चीजों को सही करने की जगह गलत कर बैठती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये खुद के लिए ही परेशानियों को न्योता दे बैठती है। 

बातें करने में माहिर 

ये लड़कियां सिंपस की बात को भी बखूबी तरीके बोलती है। ऐसे में सामने वाला इन्हें सुनने को मजबूत हो जाता है। मगर इसके विपरीत ये दूसरों की बातों को ज्यादा अहमियत नहीं देती है। हम इसे इनकी कमजोरी गिन सकते हैं। 

बेबाक होकर बोलने में माहिर 

मिथुन राशि की लड़कियां किसी से डरने या घबराने की जगह बेबाक किस्म से बोलती है। ये एक स्पष्ट वक्ता की तरह दूसरों के सामने अपनी बात रखती है। 

दोस्तों के मामले में अनलक्की

ये लड़कियां खुशमिजाज, भावुक होने के बावजूद भी दोस्तों के मामले में अनलक्की होती है। असल में, लोग इनसे दोस्ती करने की जगह जलन की भावना रखते हैं। ऐसे में इन्हें जिंदगी के हर मोड़ पर अलर्ट रहना पड़ता है। इसलिए इनके दोस्तों की लिस्ट छोटी होती है। राशि के हिसाब से बात करें तो इनकी कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों से खूब पटती है। मगर इसके विपरीत मेष, कर्क, वृश्चिक राशियों के लोगों से इनके मतभेद रहते हैं। 

कुंभ राशि से बनती है खूब 

मिथुन लड़कियों की कुंभ राशि के लोगों से खासतौर पर बनती है। दोनों एक-दूसरे को समझने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी आदर्श साबित होती है। 

सुखमय वैवाहिक जीवन

स्वभाव से रोमांटिक होने से ये पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बनाती है। ये साथ की हर छोटी-बड़ी खुशी का बखूबी ध्यान रखती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ अच्छी व खुशी से बीतती है। 
 

Related News