03 MAYFRIDAY2024 10:14:10 PM
Nari

जानिए क्या कहते हैं आपकी हथेली के तिल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Aug, 2020 09:48 AM
जानिए क्या कहते हैं आपकी हथेली के तिल

हमारी राशि के साथ हमारे शरीर के अंग और उनपर बने चिन्ह भी हमारे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। ऐसे में बात अगर हम हाथों पर बने तिल की करें तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, वे हम पर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं। तो चलिए आज हम आपको हाथों पर बने तिल के मुताबिक बताते हैं कि ये किस ओर इशारा करते हैं। 

nari,PunjabKesari

अंगूठे पर तिल

हाथ के अंगूठे पर तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसे लोग न्यायप्रिय होने के कारण हमेशा सही रास्ते पर चलते हैं। ये लोग जिंदगी के हर मोड़ पर सिचुएशन को देख व परख कर फैसला लेना सही समझते हैं। हर काम में एकदम परफेक्ट होने से ये लोग अपने काम को पूरी ईमानदारी व निपुणता से करने में सक्षम होते हैं।

तर्जनी अंगुली पर तिल

तर्जनी यानी हाथ की पहली अंगुली पर तिल होना शुभता का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ की इस अंगुली पर तिल होता है। उन पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। ऐसे में इन लोगों के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। मगर इन लोगों को अपने शत्रुओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये लोग दुश्मनों के कारण अपने जीवन में थोड़े परेशान भी रहते हैं। 

nari,PunjabKesari

मध्यम अंगुली पर तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों की मध्यम यानी अंग्रेजी की मिडल फिंगर पर तिल होता है। इनका शुक्र ग्रह बेहद अच्छा होता है। ऐसे में इनका जीवन भौतिक सुखों से भरा होता है। ये लोग अपनी जिंदगी बहुत ऐशो- आराम से जीते हैं।

nari,PunjabKesari

अनामिका अंगुली पर तिल

अनामिका अंगुली यानी रिग फिंगर पर तिल होने वाले व्यक्ति समाज में खूब मान-सम्मान कमाते है। ये लोग दिमाग से तेज होने के साथ ताकतवर भी होते हैं। ऐसे में इसमें बल और बुद्धि दोनों होने के साथ ये हर काम बखूबी तरीके से करने में सक्षम होते हैं। ‌

कनिष्ठा अंगुली पर तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कनिष्ठा यानी सबसे छोटी अंगुली पर तिल बना होता है। इन लोगों को जीवन में बहुत सी परेशानियों और मुसीबतों को सहना पड़ता है। मगर बात इनकी आर्थिक स्थिति की करें तो ये पैसों के मामले में बेहद लक्की होते हैं।

nari,PunjabKesari

अनामिका अंगुली के ठीक नीचे तिल

अनामिका अंगुली के नीचे यानी सूर्य पर्वत पर बना तिल अशुभ तिल होना अशुभ माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों की अंगुली के हिस्से पर तिल होता है उन्हें समाज में बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही इन्हें अपने कारोबार व नौकरी में भी नुकसान या मुश्किलें झेलनी पड़ सकती है।

हथेली पर तिल

जिन लोगों की हथेली के बुध पर्वत पर तिल होता है। उन लोगों को स्किन व दिमाग से जुड़े रोग होने का खतरा हो सकता है। ऐसे लोग मानसिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

nari,PunjabKesari

Related News