27 APRSATURDAY2024 2:29:25 AM
Nari

पैतृक गांव पहुंची कीर्ति कुल्हारी, दिवाली पर लिए बाजरे की रोटी के मजे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 15 Nov, 2020 03:40 PM
पैतृक गांव पहुंची कीर्ति कुल्हारी, दिवाली पर लिए बाजरे की रोटी के मजे

दिवाली का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। टीवी और फिल्म जगत के सितारों ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया और फैंस को भी इसकी शुभकामनाएं दी। वहीं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास रही। कीर्ति ने अपने पैतृक गांव में दिवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने गांव की झलक शेयर की है। जो तेजी से वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

कीर्ति का पैतृक गांव राजस्थान में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गांव की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। जिसमें वह गांव में मजे करती हुई नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कीर्ति बाजरे की रोटी के मजे ले रही हैं। तस्वीरों को शेयर कर कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, 'बाजरा रोटी लंच जिसे मेरी सबसे बड़ी मौसी और मेरी भाभी ने बहुत प्यार से बनाया है। इन दो लोगों की ताकत और धैर्य की मैं बहुत प्रशंसा करती हूं। सर्दियों का इस खूबसूरत राज्य में आने के लिए सबसे अच्छा समय है।' 

PunjabKesari

कीर्ति कहती हैं कि उन्हें दिवाली के समय शहर से दूर समय बिताना अच्छा लगता है। यह त्योहार उनके बचपन की यादों को और जिंदगी के साधारण दिनों की याद दिलाता है। एक्ट्रेस कहती हैं कि वह अपने घर झुनझुनु जाकर पुरानी यादों से भर जाती हैं। उन्हें तब सादगी और शांति का महत्व पता चलता है। वहीं अगर बात करें कीर्ति के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही 'द गर्ल ऑन ट्रेन' में नजर आने वाली है।

Related News