20 APRSATURDAY2024 7:47:24 AM
Nari

कैंसर से जूझ रही किरण ने बढ़ाया मदद का हाथ, वेंटिलेटर के लिए दान किए 1 करोड़ रुपए

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Apr, 2021 11:15 AM
कैंसर से जूझ रही किरण ने बढ़ाया मदद का हाथ, वेंटिलेटर के लिए दान किए 1 करोड़ रुपए

बाॅलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं। इसके बाद भी वह राज्य के हित में बढ़ चढ़ कर काम कर रही हैं। देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड तक की किल्लत आ गई है। ऐसे में किरण खेर कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में वेंटिलेटर के लिए एक करोड़ रुपए दान किए हैं।

PunjabKesari

इस बाद की जानकारी खुद किरण खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरे दिल में आशा और प्रार्थना के साथ, मैं एक करोड़ रुपए दान कर रही हूं। कोविड-19 रोगियों के लिए वेंटिलेटर की तत्काल खरीद की दिशा में PGI चंडीगढ़ के लिए 1 करोड़।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)

 

बता दें खुद किरण खेर कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें मल्टिपल मिलोमा नाम का कैंसर है। उनका इलाज बड़े से बड़े डाॅक्टर्स कर रहे हैं। किरण ने खुद अपने कैंसर से पीड़ित होने की सूचना दी थी। वहीं उनके पति और एक्टर अनुपम खेर भी पूरी तरह से उनकी देखभाल में लगे हुए हैं। 

PunjabKesari

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले 

देश में आई कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप धमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,60,960 नए केस सामने आए, वहीं 3,293 लोगों की इससे मौत हो गई। इसके साथ ही देश में संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 1,79,97,267 हो गई है। अब तक इस महामारी से 1,48,17,371 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि कुल मृतक संख्या 2,01,187 तक हो गई है। 

Related News