27 APRSATURDAY2024 1:51:29 PM
Nari

इस साल गूगल पर छाई Kiara Advani, एक्ट्रेस के लहंगे से लेकर Ex तक पर पूछे लोगों ने सवाल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Dec, 2023 06:37 PM
इस साल गूगल पर छाई Kiara Advani, एक्ट्रेस के लहंगे से लेकर Ex तक पर पूछे लोगों ने सवाल

गूगल ने हर साल की तरह इस साल भी अपनी सर्च लिस्ट जारी की है। इससे ये पता चलता है कि इस साल लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है। इस लिस्ट में फिल्मों से लेकर फिल्म सेलिब्रेटीज तक के नाम शामिल होते हैं। इस साल बाजी मारी है शेरशाह एक्ट्रेस कियारा आडवानी ने। इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा उनके बारे सर्च किया। आइए आपको बताते हैं लोगों ने एक्ट्रेस के बारे में क्या सर्च किया....

PunjabKesari

हाइप में रही कियारा की शादी

इस साल एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की। लोगों ने इस दौरान गूगल पर कियारा की शादी का लहंगा के प्राइज से लेकर उनके रिसेप्शन लुक तक कई सारी चीजें का जवाब मांगे। आपको बता दें शादी में एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहना था, हालांकि इसकी कीमत की कोई जानकारी नहीं है।

PunjabKesari

मगंलसूत्र पर भी किया गया सर्च

जी हां, एक्ट्रेस का वेडिंग लुक खूब वायरल था और लोगों ने एक्ट्रेस के मंगलसूत्र के बारे में भी जानकारी निकालने की कोशिश की। उनका वेडिंग रिसेप्शन लुक पर गूगल पर सर्च किया गया। कियारा ने रिसेप्शन में ब्लैक एंड व्हाइट फिश कट गाउन पहना था। 

PunjabKesari

इसके अलावा एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज भी खूब सर्च की हईं, जिसे खुद सिद- कियारा ने इंस्टा पर शेयर किया था। 

कियारा के एक्स की भी आई लोगों को याद

इधर कियारा अपने हाथ पीले करवा रही थी, उधर लोगों ने कियारा के एक्स को ढूंढने की कोशिश की। बता दें एक्ट्रेस मुस्तफा बर्मावाला का जो कि डायरेक्टर अब्बास बर्मावाला के बेटे हैं, उनको डेट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वो एक्टर मोहित मरवाह को भी डेट कर चुकी है।

कियारा इस साल कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा ' में भी नजर आईं थी। इस फिल्म को लेकर भी लोगों ने गूगल से कई सवाल किए थे। कुल मिलाकर इस साल कियारा आडवानी गूगल पर छाई रहीं।

Related News