07 MAYTUESDAY2024 10:18:09 PM
Nari

मैजिक Erasing स्पंज से चमकाएं घर

  • Updated: 31 Jul, 2017 06:24 PM
मैजिक Erasing स्पंज से चमकाएं घर

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन) :  साफ तथा सुंदर घर किसे अच्छा नहीं लगता है लेकिन घर को साफ करना बेहद मुश्किल काम है। जो लोग नौकरीपेशा होते हैं उन्हें तो सबसे बड़ी परेशानी साफ-सफाई को लेकर ही होती है।लेकिन आपको इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं क्यों कि आज हम आपको एक एेसे मैजिक स्पंज को बनाना बता रहें हैं जिससे आप अपने घर के किसी भी तरह के जिद्धी दाग मिटा सकते हैं। कई बार बच्चे घर की दीवारों पर कुछ न कुछ लिख देते हैं जिससे बाद में दीवारें बहुत ही बुरी लगती हैं और न ही समझ में आता है कि इन्हें कैसे साफ किया जाए। लेकिन आप इस जादुई स्पंज से अपने घर की दीवारों को भी चमका सकते हैं।


सामग्री
- 1 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर
- 1 टी स्पून बोराक्स
- 1/2 कप गर्म पानी
- कंटेनर
- स्काॅच ब्राइट स्पंज
इन सब चीजों को मिक्स करके एक कंटेनर में रखें। फिर बर्तन साफ करने वाले स्काॅचब्राइट को इसमें डूबोकर रखें। मैजिक स्पंज तैयार है। अब आप इस स्पंज से बर्तनों पर लगे दाग रगड़े और साफ पानी से धोएं। आप देखेंगें कि बर्तन चकाचक साफ। एेसे ही आप इस स्पंज से दीवारों पर लगे स्याही के दाग भी साफ कर सकते हैं। 
 

Related News