29 APRMONDAY2024 4:24:13 PM
Nari

घर में रखेंगे ये 2 मछलियां तो बरसेगा पैसा ही पैसा, सुख-समृद्धि का होगा वास

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Jul, 2023 03:57 PM
घर में रखेंगे ये 2 मछलियां तो बरसेगा पैसा ही पैसा, सुख-समृद्धि का होगा वास

हर इंसान चाहता है कि उनके जिंदगी में सबकुछ अच्छा चले और उसके घर-परिवार की उन्नति हो। घर में रहने वाले लोगों की हेल्थ अच्छी रहे और आर्थिक रूप से भी तरक्की हो। इन सब के लिए लोग कई तरह के टोटके भी करते हैं। फेंगशुई शास्त्र में भी घर में positivity और आर्थिक उन्नति के लिए कई तरीके बताएं गए हैं, जिसमें से एक मछलियां भी हैं। फेंगशुई शास्त्र के मानें तो सुनहरी ड्रैगन मछली और डॉल्फिन मछली घर में  positivity लेकर आती है। 

सुनहरी ड्रैगन मछली

ऐसा माना जाता है कि मछलियों को घर में रखने के लिए नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और लोगों ज्यादा हंसमुख स्वाभव के हो जाते हैं। फेंगशुई में ड्रैगन मछली को बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सुनहरी ड्रैगन मछली घर में आर्थिक संपन्नता को बढ़ाने का काम करती है। सुनहरी मछली को घर के पूर्व या उत्तर-पूर्वी दिशा में लाकर रखा जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। घर में रहने वाले लोगों में उमंग और उत्साह बढ़ता है। सुनहरी ड्रैगन मछली लाकर घर की शोभा बढ़ जाती है, जिससे धन का आगमन लगातार होता रहता है। लोगों को मानसिक और शारीरिक संकटों से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari

डॉल्फिन मछली

वहीं डॉल्फिन मछली को सफलता और चंचलता का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा माना जाता है कि डॉल्फिन मछलियों को जोड़ा लाकर रखने से घर में रहने वाले लोगों के मन और मस्तिष्क पर positivity असर पड़ता है। इससे घर की उन्नति भी होती है और लड़ाई-झगड़े कम होते हैं।

PunjabKesari

Related News