27 APRSATURDAY2024 8:21:39 AM
Nari

लाल सुर्ख लहंगे में सब्यसाची की दुल्हन बनी कैटरीना, विक्की ने दुपट्टे को दिया पंजाबी टच

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Dec, 2021 11:25 AM
लाल सुर्ख लहंगे में सब्यसाची की दुल्हन बनी कैटरीना, विक्की ने दुपट्टे को दिया पंजाबी टच

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कल दोपहर एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते पर मोहर भी लगा दी है। तस्वीरों में कैटरीना लाल सुर्ख लहंगे में दुल्हन बनी नजर आ रहीं है तो वहीं दूल्हे राजा विक्की ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। बता दें कि दोनों ने अपनी शादी के लिए भारत के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची क्रिएशन को चुना। खुद सब्यसाची ने भी दोनों की वेडिंग फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कहने की जरूरत नहीं है कि पति-पत्नी के रूप में यह जोड़ी अपने बड़े दिन पर बहुत खूबसूरत लग रही थी।

इसलिए खास है कैटरीना का लहंगा

दुल्हन कैटरीना कैफ ने हाथ से बुने हुए मटका सिल्क में एक क्लासिक सब्यसाची रेड ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसपर गोल्डन थ्रेड वर्क से एम्बॉयडरी की गई है। इसके साथ फाइन टिल्ला वर्क और जरदोजी कढ़ाई वाला रिवाइवल बॉर्डर लहंगे की ग्रेस को और भी बढ़ा रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

हैवी लुक की बजाए कैटरीना ने शादी के लिए लाइटवेट लहंगा चुना जो काफी शाइन भी कर रहा था। उनकी चुनरी और साड़ी पर गोल्ड एंड सिल्वर थ्रेड वर्क किया गया था। दुपट्टे पर गोल्डन इलेक्ट्रोप्लेटेड डिजाइन को चांदी वर्क के साथ कस्टम-ट्रिम किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

वहीं, विक्की कौशल ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई सिल्क टिश्यू सफा हाथीदांत कढ़ाई वाली क्रीम व गोल्डन शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग सेहरा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी से 18k सोने वाले दस्तकारी किलांगी और स्टेटमेंट एमराल्ड स्टडेड लेयर्ड ग्रीन पन्ने वाला नेकलेस, ब्रिलियंट-कट और रोज-कट डायमंड्स, क्वार्ट्ज और टूमलाइन पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने कैटरीना के साथ मैच करने के लिए विक्की ने दुपट्टा और चूड़ीदार पहना था। उनकी शेरवानी में हर तरफ फ्लोरल मोटिफ्स थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

22 कैरेट सोने से बनी थी ज्वैलरी

ज्वैलरी की बात करें तो कैटरीना ने लहंगे की तरह ज्वैलरी भी सब्यसाची कलैक्शन से ली थी। कैटरीना की ज्वैलरी के बारे में भी सब्यसाची ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर पूरी जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया किकैट ने नेकलेस में एक गलाबंद कुंदन का हार पहना हुआ था। उनके गहनें 22 कैरेट सोने, अनकट हीरे, डायमंड और हाथ से बने मोतियों से बनाए गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

वहीं कैट ने हाथों में कुंदन के कड़े पहने हुए थे, जोकि बहुत ज्यादा नहीं थे। उन्होंने अपने लुक को कुंदन से जड़ी माथा पट्टी और सिंपल नथ के साथ एक्सेसराइज किया। इसके साथ ही उन्होंने कानों में कानों में सोने के झुमके पहने हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां भी पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने बालों में बन बनाकर गजरा भी लगाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

अगर बाकी एक्ट्रेस से कैटरीना के दुल्हन लुक कम्पेयर किया जाए तो वह शादी में बिल्कुल सिंपल सोबर दुल्हन के अंदाज में दिखीं। उनका लुक किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लगा रहा था।

Related News