25 APRTHURSDAY2024 4:30:26 PM
Nari

कार्तिक माह में दीपदान का विशेष महत्व, मनोकामना अनुसार जलाएं दीपक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Nov, 2021 12:01 PM
कार्तिक माह में दीपदान का विशेष महत्व, मनोकामना अनुसार जलाएं दीपक

हिंदू पंरपरा में पांच तत्वों पृथ्वी ,जल, अग्नि, आकाश और वायु का विशेष महत्व है। इनमें अग्नि को सबसे पवित्र माना गया है। वहीं अग्नि के प्रतीक के रूप में दीपक को सबसे ज्यादा मूल्यवान और पवित्र कहा जाता है। कहा जाता है कि हम ईश्वर को प्रकाश के रूप में मानते हैं। इसलिए दीपक जलाकर उसकी ज्योति के रूम में भगवान का स्मरण करते हैं। इससे मन शांत व एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। कहा जाता है कि एकाग्र मन से की गई प्रार्थना ही ईश्वर द्वारा स्वीकार की जाती है। वहीं कार्तिक के पवित्र मास में दीपदान के विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान अपनी इच्छा के अनुसार अलग-अलग दीपक जलाने के जल्दी ही मनोकामना पूरी हो सकती है।

एक मुखी दीपक

आमतौर पर हर कोई पूजा घर पर एक मुखी दीया जलाकर पाठ करता है। इस दीपक में दो बातियां होती है और इनमें से एक सिरे के जलाया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा दीपक जलाने से भगवान जी कृपा जल्दी ही मिल जाती है। मान्यता है कि कार्तिक मास दौरान तुलसी पौधे के नीचे रोजाना एक मुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि दीपक घी का हो।

PunjabKesari

दो मुखी दीपक

दो मुखी दीपक आमतौर पर नहीं जलाया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा दीपक स्वास्थ्य और आयु रक्षा के लिए जलाया जाता है। इस घी के दीपक में दो बातियां के दो सिरों को जलाते हैं। मान्यता है कि कार्तिक मास के शुभ महीने में शिव जी के सामने दो मुखी दीपक जलाने से अच्छा स्वास्थ्य और आयु की रक्षा होती है। ऐसे में जो लोग सेहत संबंधी किसी समस्या से परेशान है तो शिव जी के समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं।

तीन मुखी दीपक

तीन मुखी दीपक कुछ विशेष स्थिति में जलाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा दीपक जलाने से जीवन में दुश्मनों व विरोधियों की समस्या को दूर हो सकती है। ऐसे दीपक में दो बातियां के तीन सिरे को जलाया जाता है। इस दीपक को सरसों तेल में जलाना बेहद शुभ माना जाता है।

चार मुखी दीपक

हिंदू धर्म में किसी विशेष कामनाओं की पूर्ति के लिए चार मुखी दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि इसे जलाने से ग्रह दोष से छुटकारा, धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति व सिद्धि प्राप्त होती है। इस दीपक में दो बातियां होती है और इनके चारों सिरों को ही जलाया जाता है। कहा जाता है कि घी के इस दीपक को पूजा स्थल में जलाने से जल्दी की मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही दीपक जितना बड़ो हो उसे उतना ही अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, कार्तिक मास में धन की देवी लक्ष्मी के आगे चार बातियों का घी वाला दीपक जलाने से पैसों की किल्लत दूर हो सकती है।

PunjabKesari

छह मुखी दीपक

संतान प्राप्ति व संतान संबंधी परेशानियों के जूझ रहे लोग छह मुखी दीपक जलाते हैं। इस दीपक में तीन बातियां होती है और इसमें बातियों के छह सिरों को ही जलाया जाता है। कहा जाता है कि पति-पत्नी द्वारा एक साथ इस दीपक को गणेश जी के सामने जलाने से संतान संबंधी समस्या जल्दी ही दूर होती है।

 

 

Related News