03 MAYFRIDAY2024 9:59:05 PM
Nari

भाई की शादी में बहनों का टश्न, रिद्धिमा ने पहनी 1.5 लाख की साड़ी, करिश्मा और नीतू के आउटफिट ने भी किया सभी को Impress!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 15 Apr, 2022 03:48 PM
भाई की शादी में बहनों का टश्न, रिद्धिमा ने पहनी 1.5 लाख की साड़ी, करिश्मा और नीतू के आउटफिट ने भी किया सभी को Impress!

कपूर खानदान के लाडले बेटे रणबीर कपूर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया से शादी कर ली हैं। सभी की निगाहें उन्हीं पर टिकी हुई है। वही  इनकी मेहंदी सेरेमनी में सजधज कर कपूर खानदान के सदस्य पहुंचे थे लेकिन लाइमलाइट लूटी दुल्हे की बहनों ने। यानि की रिद्धिमा, करीना और करिश्मा ने।

लाइमलाइट में रहा करीना का लहंगा

आलिया की मेहंदी सेरेमनी पर पटौदी खानदान की बहू व कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर खान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बेबी-ब्लू कलर के लहंगे में दिखी। जिसके साथ उन्होंने डायमंड नेकपीस और मैचिंग स्टड इयररिंग्स कैरी किए। हेयरस्टाइल की बात करें तो बेबो ने हाफ टाई हेयरस्टाइल किया हुआ था। फैंस को बेबो का लुक काफी पसंद आया। वही लहंगे की कीमत ने भी सभी को चौका दिया। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर इस खूबसूरत लहंगे की कीमत 5,75,000 रुपए है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मनीष मल्होत्रा की साड़ी में दिखी रिद्धिमा

वही मेहंदी के लिए रणबीर की बहन रिद्धिमा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की आइवरी-शिफॉन पोल्का डॉटेड साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने गले में नेकपीस, लाइट मेकअप और पिन स्ट्रेट बाल रखे थे। इनकी साड़ी की कीमत 1,55,000 रुपए बताई जा रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

करिश्मा कपूर का स्टाइल भी सबसे अलग दिखा। करिश्मा ने पुनीत बलाना के लेबल से पीले रंग का अनारकली सूट कैरी किया था। जिसके साथ मैडम ने मांग टीका और झुमकी कैरी की।  करिश्मा के आउटफिट की कीमत 65,000 रुपए बताई गई है। रणबीर कपूर की मम्मी व एक्ट्रेस नीतू कपूर ने डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला का आउटफिट कैरी किया। जिसके साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस और कानों में इयररिग्स पहने थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News