26 APRFRIDAY2024 1:12:49 PM
Nari

कंगना ने लगाए महात्मा गांधी पर इल्जाम, बोलीं- वो एक कमजोर दिमाग चाहते थे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 31 Oct, 2020 02:19 PM
कंगना ने लगाए महात्मा गांधी पर इल्जाम, बोलीं- वो एक कमजोर दिमाग चाहते थे

बाॅलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर कंगना ने कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्दांजलि दी। इसके साथ ही कंगना ने महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू को निशाने पर लिया और उनकी आलोचना की। 

कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को शुभकामनाएं। आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने हमें आज का भारत दिया है, लेकिन आपने एक प्रधानमंत्री के रूप में अपना पद त्याग कर हमारे महान नेतृत्व और दूरदर्शिता को हमसे दूर ले गए हैं। हमें आपके निर्णय पर गहरा अफसोस है।' 

 

PunjabKesari

 

कंगना ने आगे लिखा, 'उन्होंने गांधी को खुश करने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपने सबसे योग्य और निर्वाचित पद का बलिदान दिया क्योंकि उन्हें लगा कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। इससे सरदार वल्लभ भाई पटेल को नहीं बल्कि राष्ट्र को दशकों तक नुकसान भुगतना पड़ा। जो हमारे लिए सही है हमें बेशर्मी से छीनना चाहिए।' 

 

PunjabKesari

 

एक अन्य ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'वह भारत के असली लौह पुरुष हैं। मेरा मानना ​​है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे। जिसे वह नियंत्रित कर सके और राष्ट्र को सबसे आगे रख सके। यह एक अच्छी योजना थी लेकिन गांधी के मारे जाने के बाद जो हुआ वह एक बड़ी आपदा थी।'

 

PunjabKesari

Related News