04 MAYSATURDAY2024 10:59:11 PM
Nari

Janhvi Kapoor के बाथरूम में नहीं है लॉक! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Aug, 2023 06:10 PM
Janhvi Kapoor के बाथरूम में नहीं है लॉक! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में लाखों दिलों की धड़कन बनी हुईं हैं। उनके फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे होंगे। एक्ट्रेस ने साल 2022 में अपने लिए 65 करोड़ रुपये का ड्यूप्लेक्स खरीदा था, जिसकी झलक उन्होंने फैन्स को भी दिखाई थी। 

PunjabKesari

बाथरूम में नहीं लॉक

तभी एक्ट्रेस ने अपने मास्टर बेडरूम की झलक दिखाते हुए खुलासा किया था कि उनके घर घर के बाथरूम में कोई लॉक नहीं है। इसके बारे में एक्ट्रेस का कहना है कि, 'मुझे याद है कि मॉम ने मेरे बाथरूम में लॉक लगवाने से मना कर दिया था। उन्हें लगता था कि बाथरूम में जाकर में लड़कों से बात करूंगी।'

PunjabKesari

एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें परमिशन नहीं थी कि वह कभी भी बाथरूम में लॉक लगावाएं। इसलिए आज भी लॉक नहीं है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि श्रीदेवी उन्हें वैक्स भी नहीं करने देती थीं। एक बार उन्होंने मॉम के साथ बिना वैक्स के ही फोटोशूट करवाया था। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी मां के बहुत करीब थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक जब तक श्रीदेवी उन्हें थपकी देकर नहीं सुलाती थीं, वह सो नहीं पाती थीं।

PunjabKesari

बता दें कि 24 फरवरी 2018 में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। उनके जाने के बाद जाह्नवी एकदम टूट गई थीं। उसी साल एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म धड़क से की। एक्ट्रेस को फिल्म धड़के के लिए 60 लाख रुपये की फीस मिली थी, लेकिन अब वो एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये लेती हैं।

Related News