04 MAYSATURDAY2024 10:02:09 AM
Nari

कंगना पर जावेद अख्तर ने किया मानहानि का केस दर्ज, गीतकार पर लगाया था धमकाने का आरोप

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 03 Nov, 2020 03:44 PM
कंगना पर जावेद अख्तर ने किया मानहानि का केस दर्ज, गीतकार पर लगाया था धमकाने का आरोप

बाॅलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों के लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है। लेकिन वह अपने इन्हीं बयान के कारण मुश्किल में भी फंस जाती हैं। बीते कुछ महीनों पहले कंगना के खिलाफ कर्नाटक और मुंबई में केस दर्ज किए गए थे। इसी बीच अब लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक जावेद अख्तर ने कंगना के दिए ऋतिक रोशन से घर बुलाकर माफी मांगने वाले बयान पर मुकदमा दर्ज करवाया है। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जावेद अख्तर से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया कि उनकी तरफ से किसी तरह की कोई धमकी नहीं दी गई थी। स्वभाव से जावेद साहब बहुत सहनशील हैं। काफी लंबे समय से ये सब चल रहा था। जिस वजह से उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। अब जावेद साहब लंबी लड़ाई लड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अदालत के बाहर उनसे सेटलमेंट करने का कोई सवाल पैदा नहीं होता।

PunjabKesari

गौरतलब है कि आठ महीनें पहले कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने जावेद अख्तर पर धमकाने का आरोप लगाया था। रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और उन्हें धमकी दी कि वह ऋतिक से माफी मांगे। महेश भट्ट ने उस पर चप्पल फेंकी क्योंकि उसने उनकी फिल्म में आत्मघाती हमलावर की भूमिका निभाने से मना कर दिया था औप वे प्रधानमंत्री को फासीवाद कहते हैं, चाचा जी आप दोनों क्या हो?' 

PunjabKesari

आपको बता दें कंगना और ऋतिक रोशन साल 2009 से लेकर 2013 तक रिलेशनशिप में रहे हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच हुए विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं ऋतिक ने मुंबई क्राइम ब्रांच में कंगना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लेकिन इस बिना किसी नतीजे पर पहुंचे इस केस को बंद कर दिया गया था। 

Related News