29 APRMONDAY2024 12:19:02 PM
Nari

जारदोजी वर्क, रेड और व्हाइट कॉम्बो....मुकेश अंबानी की लाडली के 90 करोड़ के लहंगे की ये थी खासियत

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Feb, 2023 03:14 PM
जारदोजी वर्क, रेड और व्हाइट कॉम्बो....मुकेश अंबानी की लाडली के 90 करोड़ के लहंगे की ये थी खासियत

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। ईशा अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सैंस और खूबसूरत फैशन के जरिए हर किसी को हैरान कर देती हैं। अपनी शादी में भी ईशा ने इतनी मंहगी ड्रेसी पहनी थी जिसके आजतक चर्चे होते हैं। आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने अपनी शादी में ऐसा लहंगा पहना था जिसकी कीमत करीबन 90 करोड़ रुपये थी। इस मंहगे लहंगे के चर्चे आज भी होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस लहंगे की खासियत...

2018 में की थी शादी 

ईशा अंबानी दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। खबरों की मानें तो मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी में करीबन 700 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। वैसे तो उनकी शादी में कई लग्जरी व्यवस्थाएं की गई थी लेकिन उनका लहंगा हर किसी की चर्चा का विषय बन गया था।

PunjabKesari

डिजाइन अबू जानी के आउटफिट में दिखी थी बेहद खूबसूरत 

ईशा अंबानी का वेडिंग लहंगा फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। डिजाइनर लहंगे के बारे में बात करते हुए अबू जानी ने बताया था कि - 'इस लहंगे में गहरी भावनाएं और व्यक्तिगत इतिहास छिपा हुआ है'। मुकेश अंबानी की लाडली ने बिसपोक आइवरी लहंगा कैरी किया था। साथ में उन्होंने अपनी मां नीता की 35 साल पुरानी साड़ी को साइड दुपट्टे के जैसे कैरी किया था। 

 

हर फूल, जाली और क्रिस्टल सेक्विन के साथ हुआ था लहंगा हाइलाइट 

ईशा के इस लहंगे में हर फूल, जाली, क्रिस्टल और सेक्विन को हाइलाइट किया गया था। लहंगे को पूरा करने के लिए हाफ स्लीव्स ब्लाउज और एक ट्यूल दुपट्टे के साथ इसे स्टाइल किया था। यह दुपट्टा 20 मीटर लंबा रखा गया था जिसे हाथ की कढ़ाई से तैयार किया गया था। लाल दुपट्टे वाली साड़ी और दूसरे दुपट्टे के जरदोसी बॉर्डर के साथ रेड और व्हाइट कॉम्बो काफी शानदार लग रहा था। इसके अलावा ईशा ने अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट करने के लिए डायमंड चोकर, दो रानी हार, झुमके, एक मिलान मांग टीका के साथ हाथ फूल और चूड़ियां कैरी की थी। 

PunjabKesari

 90 करोड़ के लहंगे के साथ लूटी लाइमलाइट

आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने अपनी शादी में 90 करोड़ का लहंगा कैरी किया था। इस लहंगे की खास बात यह थी कि इसमें नीता अंबानी की 35 साल पुरानी विरासत वाली साड़ी को भी शामिल किया गया था। इसके अलावा ईशा की शादी में इंटरनेशनल पॉप सिंगर बियॉन्से ने भी परफॉर्म किया था। वहीं मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में कई बॉलीवुड हस्तियां जैसे अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। 

PunjabKesari


 

Related News