08 SEPSUNDAY2024 5:14:43 AM
Nari

मां-बेटी के आगे बहुरानी Shloka Mehta पड़ गई फीकी, एक जैसे लहंगे में दिखी Isha और Nita Ambani

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 12 Jul, 2024 08:31 PM
मां-बेटी के आगे बहुरानी Shloka Mehta पड़ गई फीकी, एक जैसे लहंगे में दिखी Isha और Nita Ambani

नारी डेस्कः फाइनली वो दिन आ गया जब अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पूरा परिवार सज धज कर वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुका है। दूल्हे राजा लाइट आरेंज और गोल्डन शेरवानी पहने सिंपल लुक में दिख रहे हैं लेकिन उनकी शेरवानी पर लगा एलिफेंट वाला कीमती ब्रोंच लोगों को नजरों में रहा दूल्हे राजा की मां नीता अंबानी, बहन ईशा अंबानी और भाभी श्लोका मेहता सब लहंगे में सजी दिखीं लेकिन नीता अंबानी का तो इस बार भी कोई मुकाबला नहीं हैं। बालों में गजरा लगाए और हाथों में गणपति जी को उठाए जैसे ही वह वेडिंग वेन्यू में एंटर हुई सब उन्हें देखते ही रह गए। नीता अपने रिवाज और ट्रडीशन नहीं भूलती। गणपति बप्पा की मूर्ति और ज्योति उन्होंने अपने हाथ में ही रखी। 

अबू जानी संदीप खोसला के लहंगे में सजी नीता- ईशा अंबानी

नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप खौसला का डिजाइन किया घाघरा चोली पहना जिसके साथ पेस्टल टोन में मल्टीकलर खूबसूरत हैवी रनघाट दुपट्टा अटैच था। उनके इस पीच पिंक-पिस्ता ग्रीन सिल्क घागरे में इंडियन कारीगरों के शानदार टेलेंट की झलक दिखी हैं। पूरे लहंगे पर नक्काशी जरदोजी का खूबसूरत सोने की तारों से सजा वर्क था और साथ में जाली ब्लाउज। नीता के लहंगे पर हजारों स्वरोस्की क्रिस्टल जड़े थे। स्वदेश के हैंडक्राफ्टेड आर्टिस्टों ने इसे 40 दिन में तैयार किया है। इसके साथ रनघाट दुपट्टा था जो ड्रेस की गेटअप बढ़ा रहा था। बता दें कि इस लहंगे को अबू जानी संदीप खोसला और स्वदेश ने कोलेब्रेशन के साथ तैयार किया है। लहंगे के साथ नीता ने लेयर्ड वाली डायमंड और जेमस्टोन वाली कीमती ज्वैलरी
कैरी की। 
PunjabKesari, Nita Ambani

मां की तरह ईशा ने भी अबू जानी संदीप खौसला का ही पेस्टल लहंगा चुना जिसके साथ ईशा ने हैवी ज्वैलरी वियर की थी। ईशा का डायमंड और लाइट पिंक स्टोन वाला नेकलेस तो बहुत ही हैवी था। इसके साथ मैचिंग बैंग्ल्स, मांगटीका और ईयररिंग्स उन्होंने कैरी किए। लहंगे पर बारीकी से जरदोजी, स्टोन नक्काशी का काम किया गया है। ईशा के लहंगे पर लाइट पिंक यैलो और पिस्ता ग्रीन जैसे कई शेड आ रहे थे। 
PunjabKesari, Isha Ambani

श्लोका मेहता अंबानी ने भी चुना अंबू जानी संदीप खोसला का ही आउटफिट

वहीं श्लोका की बात करें तो श्लोका ने डार्क पिंक और मड ग्रीन टू शेड लहंगा पहना जिस पर हैवी थ्रेड वर्क था और लहंग के साथ उन्होंने हीरे- पन्ने की ज्वैलरी पहनी। श्लोका के बच्चे पृथ्वी और वेदा अंबानी आरेंज पिंक ट्रडीशनल आउटफिट
पहने दिखें। श्लोका के कमरबंध पर भी सबकी नजरें रही। 
PunjabKesari, Mukesh Ambani With family

मुकेश अंबानी उनके दामाद आनंद पीरामल और बेटे आकाश अंबानी ने भी पिंक शेड शेरवानी सूट ही पहना था। नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और बहन ममता दलाल भी लाइट पिंक आउटफिट में ही नजर आईं। 
PunjabKesari
 


 

Related News