04 MAYSATURDAY2024 4:44:54 AM
Nari

क्या सच में शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं Jahnvi? इस कमेंट ने बढ़ाया Suspense

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Nov, 2023 06:17 PM
क्या सच में शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं Jahnvi? इस कमेंट ने बढ़ाया Suspense

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बन गई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रैंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हो रही हैं। ऐसे में डेटिंग की अफवाहों के बीच शिखर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि दोनों के रिलेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। 

ब्वॉयफ्रैंड संग शेयर की जाह्नवी ने तस्वीर 

जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस पार्टी के अंदर दिख रही हैं। यह तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस ब्वायफ्रैंड शिखर पहाड़िया, अंबानी की होने वाली छोटी बहु राधिका मर्चेंट के साथ दिख रही हैं। सारे एक साथ तस्वीर में दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

शिखर के कमेंट में मचाया बवाल 

जाह्नवी ने कुछ दिनों पहले एक पार्टी का वीडियो शेयर किया था। इस पार्टी में कई सारे बॉलीवुड स्टार किड्स जैसे खुशी कपूर, सुहाना खान, सारा अली खान शामिल थी। हालांकि जाह्नवी कपूर पार्टी में शामिल नहीं हुई थी लेकिन उनके ब्वॉयफ्रैंड शिखर पहाड़िया और उनके भाई वीर पहाड़िया नजर आए थे। वहीं जाह्नवी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी इससे सोशल मीडिया पर शेयर कि जिसमें शिखर ने कमेंट किया था कि- 'मैं सिर्फ तुम्हारा ही हूं।' हालांकि अब वह कमेंट उनकी पोस्ट से डिलीट हो चुका है।

PunjabKesari

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर मुंबई के बिजनैसमैन संजय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया के बेटे हैं। उनके पेरेंट्स का साल 2008 में तलाक हो गया था। शिखर खुद एक प्रोफेशल प्लेयर हैं। शिखर पहाड़िया का जाह्नवी कपूर के अलावा उनके परिवार के साथ भी अच्छा संबंध हैं। वह अक्सर बोनी कपूर के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'देवरा' में नजर आनी वाली हैं।  

PunjabKesari

 

Related News