25 APRTHURSDAY2024 10:06:33 AM
Nari

Fact Check: दुनिया की सबसे लंबी लड़की Aheu Kudum, क्या सचमुच 9 फीट है हाइट?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Aug, 2021 01:02 PM
Fact Check: दुनिया की सबसे लंबी लड़की Aheu Kudum, क्या सचमुच 9 फीट है हाइट?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें  9 फीट से अधिक लंबी एक अफ्रीकी महिला को दिखाने का दावा किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में, "दक्षिण सूडान की सबसे लंबी अफ्रीकी महिला से मिलें। वह 9 फीट 6 इंच लंबी है।" इस वायपल पोस्ट को अब तक 11,000 से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं लेकिन क्या वाकई यह लड़की इतनी लंबी है। चलिए आपको बताते हैं सच्चाई...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

25 जून को पोस्ट की गई इस तस्वीर में दक्षिण सूडानी मॉडल अहेउ कुदुम (Queen Aheu Kudum) को जींस और कटी-फटी टैंक टॉप में दिखाया गया है। मॉडल ने 2009 में मिस अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता में दक्षिण सूडान का प्रतिनिधित्व किया था। कुदुम औसत महिला की तुलना में लंबी है लेकिन वह पोस्ट के दावों से 3 फीट छोटी है।

PunjabKesari

क्या है वायरल पोस्ट का सच?

असल में मॉडल कुदुम की हाइट 6 फीट, 5 इंच लंबी है। दरअसल, कुदुम ने 20 जून को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो को एक लो एंगल से लिया गया, जिससे वह वास्तव में बिल्डिंग से भी अधिक लंबी दिख रही हैं जबकि कुदुम के पैर पूरी तरह से फेसबुक तस्वीर के फ्रेम में नहीं हैं। उन्होंने हील्स भी पहनी हुई है। हालांकि ऊंची एड़ी के जूते भी कुदुम को 9 फीट से ज्यादा लंबा नहीं बनाते। यानी कुदुम दुनिया की सबसे लंबी महिला नहीं है।

कौन है दुनिया की सबसे लंबी लड़की?

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, ज़ेंग जिनलियन आधुनिक समय में सत्यापित सबसे लंबी महिला थीं, जिन्होंने जेन बनफोर्ड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी हाईट 8 फीट, 1 इंच थी।

PunjabKesari

कौन है अहेउ कुदुम?

28 नवंबर, 1986 ka दक्षिण सूडान में जन्मीं अहेउ देंग कुदुम एक ब्यूटी क्वीन और फैशन मॉडल हैं। उन्होंने दक्षिण सूडान के पर्यटन मंत्रालय और अफ्रीका इंक की सुंदरियों द्वारा आयोजित वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस अर्थ साउथ सूडान 2009 का खिताब जीता। फिलहाल वह मिस साउथ सूडान फाउंडेशन के संस्थापक और सीईओ हैं।

5 तरह की भाषाएं बोल सकती हैं अहेउ

अहेउ अंग्रेजी, स्वाहिली और थोड़ी अरबी सहित पांच अलग-अलग भाषाएं बोल सकती हैं। उत्तरी केन्या में काकुमा शरणार्थी शिविर में रहने के दौरान एक अजनबी से शादी करने के लिए मजबूर होने के कारण उसने अपनी शिक्षा पूरी नहीं की। हालांकि 15 साल की कम उम्र में काकुमा शरणार्थी शिविर और जबरन शादी से वह बच निकली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Queen Aheu Kudum (@queenaheu)

दुनिया की सबसे लंबी ब्यूटी क्वीन

हालांकि दक्षिण सूडानी मॉडल, अहेउ देंग कुदुम ग्रैंडस्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दुनिया की सबसे लंबी ब्यूटी क्वीन हैं। इसके लिए उनका गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कर लिया गया है। वह 2009 की मिस अर्थ साउथ सूडान थीं। वह 2009 की मिस अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता में 80 प्रतियोगियों में से 20वें स्थान पर आई थीं।

PunjabKesari

Related News