20 APRSATURDAY2024 2:10:46 PM
Nari

शरीर में ये संकेत दिखे तो समझ लें आपको है Eye cancer, इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 28 May, 2023 03:14 PM
शरीर में ये संकेत दिखे तो समझ लें आपको है Eye cancer, इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें

सेहत खराब होने पर अक्सर लोग इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाते है। डॉक्टर भी हमारी बीमारी का पता करते समय सबसे पहले आंखें देखते हैं। क्योंकि आंखें इतनी अधिक संवेदनशील होती हैं कि आप शारीरिक और मानसिक तौर पर कैसा अनुभव कर रहे हैं, इसकी साफ-साफ झलक आपकी आंखों में देखी जा सकती है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको आंखों में कोई भी बदलाव नजर आता है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। क्योंकि आंखों से हमारी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है।

आंखों का कैंसर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपकी आंखों का रंग ब्लू, ग्रीन या ग्रे होने के संकेत दे रहा है तो इसका मतलब यही है कि आपको आंखों का कैंसर है। जिसे यूवील मेलेनोमाके का नाम दिया गया है।

ब्लड शुगर लेवल

वहीं अगर दोनों आंखों का रंग नीला हो रहा है तो यह टाइप 1 डायबिटीज होने का इशारा हो सकता है। साथ ही इससे ब्लड शुगर के लेवल का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

PunjabKesari

आंखों का कई रंग होना

किसी व्यक्ति की आंखें भूरी हैं, और नीचे की ओर नीला रंग दिखाई दे तो, समझिये ये वार्डनबर्ग सिंड्रोम के लक्षण हैं। दरअसल यह जेनेटिक विकार होता है जो स्किन, बाल और आंखों के नेचुरल रंग को हल्का कर सकता है। वहीं दूसरी और चौड़ी आंखें बहरेपन का कारण भी बन सकती हैं।

दर्द सहने की क्षमता

एक्सपर्ट्स की मानें तो जिन महिलाओं की आंखों का रंग गहरा होता है, उन्हें डिलीवरी के दौरान ज्यादा दर्द महसूस होता है। ज्यादा दर्द की वजह से उनके उदास होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

PunjabKesari

मोतियाबिंद

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों की आंखों का रंग भूरा होता है उन्हें मोतियाबिंद होने के चांसेस ज्यादा होते है।

 

 

 

 

 

Related News